बरेली: डीएम की सख्ती पर अधिकारियों ने सीज किए 14 वाहन

बरेली: डीएम की सख्ती पर अधिकारियों ने सीज किए 14 वाहन

अमृत विचार, बरेली। डीएम की सख्ती के बाद खटरा स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने को अफसर सड़कों पर दौड़ते नजर आए। गुरुवार को जिले में सड़कों पर दौड़ रहे खटारा स्कूली वाहनों के खिलाफ एडीएम सिटी, एसपी ट्रैफिक और एआरटीओ प्रवर्तन से संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस इस दौरान 10 से अधिक वाहनों …

अमृत विचार, बरेली। डीएम की सख्ती के बाद खटरा स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने को अफसर सड़कों पर दौड़ते नजर आए। गुरुवार को जिले में सड़कों पर दौड़ रहे खटारा स्कूली वाहनों के खिलाफ एडीएम सिटी, एसपी ट्रैफिक और एआरटीओ प्रवर्तन से संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस इस दौरान 10 से अधिक वाहनों को सीज किया गया।

जिसमें स्कूली बस और वैन भी शामिल रही। गाजियाबाद में हादसा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों की फटकार लगाते हुए हर जिले में एक सप्ताह तक सड़कों पर दौड़ रहे खटारा वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बैठक में आरटीओ, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश जारी किए।

गुरुवार को एडीएम सिटी डा. आरडी पांडे, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह और एआरटीओ प्रशासन जेपी गुप्ता ने जिले में अभियान चलाया। एआरटीओ प्रथम जेपी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को 100 वाहनों के चालान किए गए। उसके साथ ही 14 छोटे बड़े वाहनों को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: बाजार की लाइन से जोड़ दिया कनेक्शन, बाधित हो रही सप्लाई

ताजा समाचार