जहांगीरपुरी में सरकार की कार्रवाई पर मायावती ने उठाए सवाल, ट्वीट कर कही यह बात

लखनऊ। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार का घेराव किया है। मायावती ने कहा कि जहांगीरपुरी सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध निर्माण पर चलाए जा रहे बुलडोजर से गरीब लोगों …
लखनऊ। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार का घेराव किया है। मायावती ने कहा कि जहांगीरपुरी सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध निर्माण पर चलाए जा रहे बुलडोजर से गरीब लोगों के प्रभावित हो रहे हैं।
1. दिल्ली के जहाँगीरपुरी सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध निर्माण की आड़ में जो बुलडोजर चलाये जा रहे हैं जिसमें गरीब लोग भी प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सरकार को उन अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्ती करनी चाहिये जिनके भ्रष्टाचार की वजह से ही अवैध निर्माण हो रहे हैं।
— Mayawati (@Mayawati) April 21, 2022
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध निर्माण की आड़ में जो बुलडोजर चलाये जा रहे हैं जिसमें गरीब लोग भी प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सरकार को उन अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्ती करनी चाहिये जिनके भ्रष्टाचार की वजह से ही अवैध निर्माण हो रहे हैं।
2. देश में जहाँ भी दंगे व हिंसा होती है तो वहाँ कार्रवाई के नाम पर तुरन्त बुलडोजर चलाया जाये, जिसमें गरीब लोग भी पिस रहे हैं, यह उचित नहीं, बल्कि जो मूल दोषी हैं तो उनके विरुद्ध ही सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिये।
— Mayawati (@Mayawati) April 21, 2022
मायावती ने आगे कहा कि देश में जहां भी दंगे और हिंसा होती है वहां कार्रवाई के नाम पर तुरन्त बुलडोजर चलाया जाता है। जिसमें गरीब लोग भी पिस रहे हैं, यह उचित नहीं, बल्कि जो मूले दोषी हैं तो उनके विरुद्ध ही सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिये साथ ही, धर्म को भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे देश में आपसी सद्भाव खत्म हो रहा है। इसका देश विरोधी ताकतें भी गलत फायदा उठा सकती हैं। उन्होंने अपनी यह सलाह देते हुए सरकार को इस संबंध में सोचने के लिए कहा।
3. साथ ही, धर्म को भी इसके लिए इस्तेमाल करना, तो इससे देश में आपसी सद्भाव खत्म होगा तथा इसका देश विरोधी ताकतें भी गलत फायदा उठा सकती हैं। इस मामले में भी सरकारों को जरूर सोचना चाहिये। बी.एस.पी. की यह सलाह।
— Mayawati (@Mayawati) April 21, 2022
पढ़ें- बसपा सुप्रीमो मायावती ने नकुल दुबे को पार्टी से किया निष्कासित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी