अयोध्या: अवध विवि में ओडिसी की नृत्यांगना ने नृत्य कर दर्शकों का मोहा मन

अयोध्या: अवध विवि में ओडिसी की नृत्यांगना ने नृत्य कर दर्शकों का मोहा मन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में स्पिक मैके की ओर से प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी की मनोहारी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान नृत्यांगना ने छात्र-छात्राओं को अपने भाव-भंगिमाओं से नृत्य के विभिन्न पक्षों से परिचित कराया। इसके अलावा उन्होंने ओडिसी नृत्य की बारीकियों से …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में स्पिक मैके की ओर से प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी की मनोहारी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान नृत्यांगना ने छात्र-छात्राओं को अपने भाव-भंगिमाओं से नृत्य के विभिन्न पक्षों से परिचित कराया।

इसके अलावा उन्होंने ओडिसी नृत्य की बारीकियों से रूबरू कराते हुए उसके महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि हमें अपनी कला व संस्कृति को जानने की जरूरत है। इस विरासत को बचाने के लिए स्वयं के साथ अन्य को जागरूक करें।
कार्यक्रम की शुरुआत नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने बताया कि देश की विरासत को कुशल कलाकारों के माध्यम से रूबरू कराना है, जिससे छात्रों को अपनी संस्कृति की पहचान हो सके। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ एवं वित्त अधिकारी प्रो. चयन कुमार ने नृत्यांगना एवं कलाकारों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रो एसएस मिश्र, प्रो आरके सिंह, शैलेन्द्र कुमार, डॉ. शिवी श्रीवास्तव, डॉ. नीलम यादव, डॉ. सुरेन्द्र मिश्र, डॉ. मणिकांत त्रिपाठी, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. प्रदीप, आशाीष मिश्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं में मिली खून की कमी