UP MLC Election: सपा-भाजपा समेत तीन प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद, मतगणना 12 अप्रैल को

UP MLC Election: सपा-भाजपा समेत तीन प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद, मतगणना 12 अप्रैल को

अयोध्या। फैजाबाद-अम्बेडकरनगर एमएलसी सीट के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। दोनों जनपदों में कुल 98.44 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के साथ ही सपा भाजपा समेत तीन प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद हो गए। हालांकि मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा प्रत्याशियों के बीच ही दिखाई पड़ा। मतगणना 12 अप्रैल को …

अयोध्या। फैजाबाद-अम्बेडकरनगर एमएलसी सीट के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। दोनों जनपदों में कुल 98.44 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के साथ ही सपा भाजपा समेत तीन प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद हो गए। हालांकि मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा प्रत्याशियों के बीच ही दिखाई पड़ा। मतगणना 12 अप्रैल को होगी। इस दौरान डीएम नितिश कुमार और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।

फैजाबाद-अंबेडकरनगर एमएलसी सीट के लिए भाजपा से हरिओम पांडे, सपा से हीरालाल यादव व निर्दल प्रत्याशी नरेंद्र देव तिवारी मैदान में थे। दोनों जिलों में कुल 21 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार दोनों जिलों में कुल 98.44 प्रतिशत मतदान हुआ। फैजाबाद में 98.17 व अंबेडकरनगर में 98.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोनों जनपदों में 63 जनप्रतिनिधि मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया, जिसमें फैजाबाद में 36 व अंबेडकरनगर में 27 जनप्रतिनिधियों ने मतदान नहीं किया। दोनों जिलों में कुल 4042 मतदाता हैं। फैजाबाद में 12 व अंबेडकरनगर में 9 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह आठ बजे से शुरू होकर सांय 4 चले मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मतदान सम्पन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी भी सकुशल हो गई है। विकासखंड पूरा बाजार में शत प्रतिशत मतदान हुआ। यहां दोपहर ब्लाक स्थित मतदान केंद्र का डीएम एसएसपी ने जायजा लिया।

तारुन ब्लॉक परिसर में विधान परिषद 205 मतदाताओं में से 204 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया गया कि ग्राम पंचायत सिहोरिया के ग्राम प्रधान राज कुमार वर्मा के जेल में निरुद्ध होने के कारण उनका मत नही पड़ सका है। मतदान के दौरान निष्पक्ष चुनाव को लेकर वीडियो ग्राफी होती रही। सोहावल विकासखंड पर सुबह 8 बजे से कतार रही। 156 मतदाताओं में से 155 ने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें:-संभल : गंगा में डूबी लापता तीन किशोरियों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी