बरेली: ठाकुरजी को लगाया जलेबी का भोग

बरेली, अमृत विचार। बिहारीपुर बजरिया स्थित बिहारीजी मंदिर में शुक्रवार को दुल्हड़ी पर भक्तों ने ठाकुरजी को जलेबी का भोग लगाया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर करीब 150 साल पुराना है। इस मंदिर में स्थित ठाकुरजी को रंग एकादशी वाले दिन अपने गर्भगृह से बाहर निकाला जाता है, जहां इनको लगातार सात दिन देशी …
बरेली, अमृत विचार। बिहारीपुर बजरिया स्थित बिहारीजी मंदिर में शुक्रवार को दुल्हड़ी पर भक्तों ने ठाकुरजी को जलेबी का भोग लगाया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर करीब 150 साल पुराना है। इस मंदिर में स्थित ठाकुरजी को रंग एकादशी वाले दिन अपने गर्भगृह से बाहर निकाला जाता है, जहां इनको लगातार सात दिन देशी घी का हलवा खिलाया जाता है।
इसके बाद दुल्हड़ी को जलेबी खिलाई जाती है। मान्यता है कि जलेबी खाने से ठाकुरजी को प्यास नहीं लगती। इस दौरान सैंकड़ों की तादाद में भक्तों ने ठाकुरजी को जलेबी का भोग लगाया। इस दौरान मनोज गोस्वामी, शिवम गोस्वामी, अक्षय सारास्वत समेत अन्य भक्तगण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-