हल्द्वानी: पहाड़ों में भी चढ़ने लगा तापमान

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में भी तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। यहां अधिकतम तापमान पांच डिग्री से ज्यादा पहुंच चुका है। साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम गर्म होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार सभी जिलों में मौसम शुष्क …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में भी तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। यहां अधिकतम तापमान पांच डिग्री से ज्यादा पहुंच चुका है। साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम गर्म होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इधर, हल्द्वानी में सुबह से ही धूप छाई रही। दिन के समय यहां मौसम गर्म होने लगा है। हालांकि तापमान सामान्य बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तामपान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य से एक डिग्री ही ज्यादा है।

उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। नैनीताल में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। यहां का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री तो वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया है। यह सामान्य से क्रमश: चार और पांच डिग्री ज्यादा है। हालांकि नैनीताल में दोपहर बाद बादल छा गए।

शाम को यहां भी मौसम ठंडा हो गया। मौसम खराब होने से पहाड़ों में बारिश की आशंका है। जिले के भवाली, मुक्तेश्वर, धानाचूली, रामगढ़ में सुबह हल्की धूप खिलने के बाद दोपहर बाद बादल छाए रहे।इससे इन इलाकों में ठंड बरकरार है। बादल छाने से इन इलाकों में फिर से बारिश की संभावना बरकरार है।

ताजा समाचार

Kanpur: कन्वेंशन सेंटर की संस्था के चयन को बनी कमेटी, आरएफपी का करेगी परीक्षण, ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के लिए जारी होंगे टेंडर
मुरादाबाद: पति को ड्यूटी से आने में हो जाती थी देर...नाराज पत्नी ने पी लिया जहर !
बदायूं: निजी स्कूलों की मनमानी पर डीएम सख्त, बच्चों की परिवहन सुविधा न देने पर नोटिस जारी
नहीं रहे ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस, लंबी बीमारी के बाद 88 साल की उम्र में निधन
BCCI Central Contract 2025: बीसीसीआई ने जारी की केंद्रीय अनुबंध की सूची, श्रेयस और किशन की हुई वापसी, कई चौंकान वाले नाम भी शामिल
शाहजहांपुर: मच्छरों का बढ़ता प्रकोप, नगर निगम की फागिंग व्यवस्था ठप