लखनऊ: मनीष के खिलाफ सामने आई एक और दुष्कर्म पीड़िता, केस दर्ज

लखनऊ: मनीष के खिलाफ सामने आई एक और दुष्कर्म पीड़िता, केस दर्ज

लखनऊ। फर्जी सर्टीफिकेट गिरोह चलाने के मामले में पुलिस के हाथ में आए अपराधी मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगे के खिलाफ पुलिस को एक के बाद एक मानव तस्करी व सेक्स रैकेट संचालित करने के कई साक्ष्य मिल रहे हैं। अब पुलिस के सामने एक और महिला सामने आई है, जिसने मनीष पर नौकरी दिलाने …

लखनऊ। फर्जी सर्टीफिकेट गिरोह चलाने के मामले में पुलिस के हाथ में आए अपराधी मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगे के खिलाफ पुलिस को एक के बाद एक मानव तस्करी व सेक्स रैकेट संचालित करने के कई साक्ष्य मिल रहे हैं। अब पुलिस के सामने एक और महिला सामने आई है, जिसने मनीष पर नौकरी दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर इलाहाबाद से लाने और बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने महिला का बयान लेकर कर मनीष के खिलाफ दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने मनीष के मानव तस्करी व सेक्स रैकेट गिरोह के दो मुख्य सदस्यों अजय व अनिल को उनके गाजियाबाद स्थित आवास से गिरफ्तार किया है।

डेढ़ वर्ष से महिला से कर रहा था दुष्कर्म

दरअसल मनीष की तथाकथित पत्नी ने छह माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस को मनीष को लड़कियां सप्लाई करने वाली मध्य प्रदेश की महिला श्यामादासी को गिरफ्तार किया था। श्यामा दासी से लगभग एक दर्जन पीड़िताओं की जानकारी मिली थी।

मनीष ने नौकरी दिलाने का लालच देकर बुलाया था लखनऊ

पुलिस इन महिला से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस के संपर्क में आई मूलरूप से इलाहाबाद की रहने वाली महिला ने बताया कि मनीष ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नौकरी दिलाने के नाम पर उसे लखनऊ बुलाया था। यहां बंधक बनाकर डरा-धमका कर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद कई बार ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अबतक दुष्कर्म कर रहा था। साथ ही उससे इच्छा विरुद्ध देह व्यापार भी करवाता था।

डॉक्टर व रिपोर्टर बताकर अनिल फंसाता था लड़किया और सप्लाई करता था, कानूनी मामलों से बचाने के लिए अजय करता था पुलिस से सांठगांठ

 

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुआ मनीष का साथी अनिल गाजियाबाद में खुद को डॉक्टर बताकर रहता था। वहीं वह एक साप्ताहिक अखबार भी संचालित करता था। डॉक्टर व रिपोर्टर बताकर अनिल लड़कियों को अलग-अलग लालच व छलावे देकर फंसाता था और मनीष को सप्लाई करता था। वहीं दूसरा साथ अजय गिरोह पर होने वाले मामलों को दबाने के लिए पुलिस से सांठगांठ करने का काम करता था।

 

कलियुगी शैतान से कम नहीं मनीष, पहले खुद करता था दुष्कर्म, फिर बेच देता था, दर्जनों महिलाओं को बना चुका था शिकार

 

मिली जानकारी के अनुसार मनीष उर्फ मांगे किसी शैतान से कम नहीं। दरअसल उसके गिरोह के कई सदस्य लखनऊ में उसे बहला-फुसलाकर लड़कियां सप्लाई करते थे। जिन्हें मनीष लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर पहले खुद कई दिनों तक जबरन दुष्कर्म करता था। इसके बाद लड़कियों से देह व्यापार करवाता था और उन्हें बेच देता था। पुलिस को अबतक लगभग 13 लड़कियों की जानकारी मिल चुकी है, जिनमें नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं अबतक मनीष के खिलाफ तीन पीड़िताएं दुष्कर्म पीड़िताएं मामला दर्ज करा चुकी हैं।

 

कोट

 

मनीष प्रताप सिंह के खिलाफ पुलिस को जांच में एक और महिला संपर्क में आई है, जिसने बहला-फुसलाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म लगाने की बात बताई है। महिला के बयान पर मनीष के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही मनीष को लड़कियां सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में जल्द ही कई और लोगों को गिरफ्तार करेगी।

-सोमेन वर्मा, डीसीपी पश्चिम

 

 

ताजा समाचार

पहलगाम आतंकी हमला: अपने माता-पिता को वैष्णो देवी ले जाने वाले थे मारे गए आईबी ऑफिसर मनीष रंजन
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुये सीएम साय, परिवार को बंधाया ढांढस
Bareilly: बी क्लास हिस्ट्रीशीट में शामिल हुए 11 और अपराधी, एसएसपी ने कसा शिकंजा
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
जब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा...कानपुर के ड्योढ़ी घाट के लिए निकली अंतिम यात्रा: CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ताबूत में ये आखिरी कील
बुलंदशहर: हत्या के आरोपी दो बदमाश गिरफ्तार, जानें पूरा मामला