श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, 2 नाव भी जब्त

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, 2 नाव भी जब्त

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाली उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। नौसेना ने बताया कि तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र में …

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाली उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। नौसेना ने बताया कि तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र में गिरफ्तारियां की गईं। उसने कहा कि ये मछुआरे समुद्र में पानी के नीचे तल पर जाल बिछाकर मछलियां पकड़ रहे थे।

उसने कहा, ”तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र में 12 फरवरी की रात को एक अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने मछलियां पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली दो भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछलियां पकड़ रहे 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।” श्रीलंकाई नौसेना ने इस महीने में तीसरी बार कथित रूप से श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की है।

इससे पहले, नौसेना ने आठ फरवरी को भी कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा के अंदर मछलियां पकड़ रहे 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और मछली पकड़ने की उनकी तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया था। उसने एक फरवरी को 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक अड़चन बन रहा है।

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करने और उनकी नौकाओं को जब्त कर लेने की कई कथित घटनाएं हुई हैं। श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच पाक जलडमरूमध्य पानी की एक संकरी पट्टी है, जहां मछलियां बहुतायत में मिलती हैं और दोनों देशों के मछुआरे वहां मछली पकड़ते हैं।

ताजा समाचार

बीजॉय नाम्बियार की अगली फिल्म में दिखेगा आदर्श गौरव का नया अवतार, देखें क्या बोले एक्टर
Bareilly: पांच साल में बरेली मल्टी इंडस्ट्रियल व कमर्शियल गतिविधियों का होगा केंद्र
25 करोड़ पार हुई भारत में 5G यूजर्स की संख्या, गांव में भी बेहतर हुई कनेक्टिविटी 
Bareilly: मोबाइल चलाना याद...खाना पीना भूलीं, किशोरियां हो रहीं बीमार
Kanpur: पुलिस सभागार में महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा पर गोष्ठी का आयोजन, बच्चों को संस्कारी व आत्मनिर्भर बनाने पर हुई चर्चा
आगरा: सपा सांसद के आवास पर हमले के मामले में ‘अज्ञात भीड़’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जानिए राम गोपाल यादव