प्रियंका ने झूठ बोलकर जुटाई भीड़, दिया धोखा : स्वाति सिंह

प्रियंका ने झूठ बोलकर जुटाई भीड़, दिया धोखा : स्वाति सिंह

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार में  महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि झांसी में कांग्रेस के कार्यक्रम में झूठ बोलकर युवतियों की भीड़ जुटाई और उन्हें धोखा दिया गया। इतना ही नहीं, युवतियों के …

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार में  महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि झांसी में कांग्रेस के कार्यक्रम में झूठ बोलकर युवतियों की भीड़ जुटाई और उन्हें धोखा दिया गया। इतना ही नहीं, युवतियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके साथ ही स्वाति सिंह ने कहा कि पूरे मामले में पुलिस को जांच कर प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।

यह बातें उन्होंने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि झांसी में सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के नाम पर धोखाधड़ी करके मैराथन का आयोजन किया गया। जबकि यह राजनीतिक कार्यक्रम था। कांग्रेस के नाम पर कोई आने को तैयार नहीं है। इसलिए धोखाधड़ी करके युवतियों को गुमराह किया गया। इसमें छेड़छाड़ और अभद्रता की गई। किसी भी कार्यक्रम में आयोजकों की भूमिका बहुत बड़ी होती है।

झांसी में जिस प्रकार से कायदे कानून को ताक पर रखकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वह काफी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेसियों ने पहले प्रलोभन दिया और उसके बाद विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार भी नहीं दिया। कांग्रेस का चाल, चरित्र और चलन उजागर हो गया है। इन्होंने आजादी से लेकर अब तक सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया है, लेकिन अब जनता भी इनकी सच्चाई जानती है।

यह भी पढ़ें:-पार्टी छोड़ने की सभी अटकलों पर गुलाम नबी आजाद ने लगाया विराम, कहा- मैं 24 कैरेट का कांग्रेसी हूं, पार्टी से नाराज नहीं

ताजा समाचार

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस-ट्रेलर की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात अन्य लोग घायल 
लखीमपुर खीरी : सूदखोर से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, कर्ज अदा करने को लेकर बनाना था दबाव
कानपुर में फंदे पर लटकता मिला एयरफोर्स कर्मी की बहन का शव, हत्या का आरोप; मायके पक्ष के लोग बोले- बेटी होने पर करते थे प्रताड़ित
'31 मार्च 2026 के बाद नक्सलवाद केवल इतिहास बनकर रह जाएगा', छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह 
इटावा में शार्ट सर्किट से मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग; दमकल ने डेढ़ घंटे की मशक्कत कर पाया काबू, आठ लाख का नुकसान
गुटबाजी, अंर्तकलह ने कराई स्वास्थ्य महकमे की किरकिरी: चर्चा में डिप्टी सीएमओ निलंबन प्रकरण