कश्मीर घाटी में अधिकतर स्थानों पर गिरा न्यूनतम तापमान, गुलमर्ग रहा सबसे ठंडा स्थान

कश्मीर घाटी में अधिकतर स्थानों पर गिरा न्यूनतम तापमान, गुलमर्ग रहा सबसे ठंडा स्थान

श्रीनगर। कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने रविवार से अगले दो दिनों तक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड को छोड़कर शुक्रवार रात …

श्रीनगर। कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने रविवार से अगले दो दिनों तक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड को छोड़कर शुक्रवार रात को समूची घाटी में न्यूनतम तापमान गिरा। शुक्रवार रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बृहस्पतिवार की रात को यह 2.4 डिग्री सेल्सियस था।

घाटी के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार रात से एक डिग्री ज्यादा है। दक्षिण कश्मीर के निकटवर्ती कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बृहस्पतिवार रात को यहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस था।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रूप में कार्य करन वाले पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार रात शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। गुलमर्ग में तापमान बृहस्पतिवार रात के शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शुक्रवार रात को शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा।

इसे भी पढ़ें…

एससी-एसटी अधिनियम: मप्र में पिछले चार सालों में अत्याचार के 33 हजार से अधिक दर्ज हुए केस

ताजा समाचार

मुंबई बम धमाका कांड: कोर्ट ने 32 साल बाद टाइगर मेमन की संपत्ति केंद्र को सौंपने का दिया आदेश
लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने किया हंगामा, ओम बिरला ने जताई नराजी, कार्यवाही स्थगित
संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई संबंधी आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से SC ने किया इनकार 
शाहजहांपुर: अब कॉलोनी में बिजली कनेक्शन के नाम पर नहीं हो पाएगी धांधली, नया शुल्क लागू
IPL 2025 : कौन हैं MI के हीरो अश्वनी कुमार? जिन्होंने डेब्यू मैच में झटके 4 विकेट...रियान रिकेलटन ने की तारीफ 
बिना लाइफ सपोर्ट झील में मस्ती, छोटे बच्चों को थमा रहे बोट; Kanpur के गंगा बैराज में खुलेआम स्टंट, जिम्मेदार अंजान