अयोध्या: ब्राह्मणों को जगाने के लिए निकाली चाणक्य संकल्प यात्रा

अयोध्या: ब्राह्मणों को जगाने के लिए निकाली चाणक्य संकल्प यात्रा

अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने मंगलवार को सुबह 11 बजे नाका हनुमान गढ़ी से चाणक्य संकल्प जनजागरण रथ यात्रा का शुभारंभ किया। परिषद के संरक्षक पंडित राम अनुज तिवारी व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। राम अनुज तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते …

अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने मंगलवार को सुबह 11 बजे नाका हनुमान गढ़ी से चाणक्य संकल्प जनजागरण रथ यात्रा का शुभारंभ किया। परिषद के संरक्षक पंडित राम अनुज तिवारी व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

राम अनुज तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी ब्राह्मणों को एकजुट होना होगा। यात्रा इसी उद्देश्य से शुरू की गई है, जो पूरे जनपद के हर ब्लॉकों में जा जाकर ब्राह्मणों को जगाने का कार्य करेगी। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी संगठन की ओर से यात्राएं निकाली जाएगी। पूर्व मंत्री व अयोध्या के पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि इस बात पर चिंतन करने की आवश्यकता है कि क्या कारण है कि प्रदेश और देश की पंचायतों में ब्राह्मणों की संख्या घटती जा रही है। एक समय प्रदेश की पंचायत में 200 से ज्यादा विधायक हुआ करते थे, लेकिन आज घटकर यह संख्या बहुत कम हो गई और ब्राह्मण यदि एक ना हुए तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित संजीव चतुवेर्दी ने बताया कि यात्रा नाका हनुमान गढ़ी से चलकर  मऊ शिवाला, रानी बाजार, बारुन, कुचेरा बाजार , इनायत नगर, मिल्कीपुर, अमरगंज होते हुए अमानीगंज पहुंची। ब्राह्मणों ने आगामी 14 जनवरी को सूर्य कुंड पर आयोजित स्थापना दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचने का संकल्प भी दोहराया। महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्र, उपाध्यक्ष अवधेश मिश्र, उप मंत्री राजेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष खीरेश्वर मिस्र, उपाध्यक्ष घनश्याम तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कांत पांडे व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश तिवारी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें- अयोध्या में भी बनेगा आर्ट ऑफ लिविंग का भवन: श्री श्री रविशंकर