निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की हो समुचित व्यवस्था : मुख्यमंत्री योगी

निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की हो समुचित व्यवस्था : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 12 दिसम्बर से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। इससे 15 करोड़ जरूरतमन्द लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की समुचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री 12 दिसम्बर को खाद्यान्न …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 12 दिसम्बर से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। इससे 15 करोड़ जरूरतमन्द लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की समुचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री 12 दिसम्बर को खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

प्रदेश में देश में अब तक का यह सबसे बड़ा राशन वितरण अभियान है। जिसका सीधा लाभ अंत्योदय और पात्र घरेलू राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। गरीबों, मजदूरों और किसानों को बड़ा सहारा देने के लिए शुरू हो रहे इस अभियान की निगरानी अफसरों के साथ ही सांसद और विधायक भी करेंगे। दरअसल महामारी के दौर में शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नवंबर में खत्म हो रही थी, इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने तीन नवंबर को अयोध्या में राज्य सरकार की ओर से होली तक मुफ्त राशन वितरण की घोषणा की थी।

जिसके बाद से प्रदेश के पात्र कार्ड धारकों को हर महीने 10 किलो राशन मुफ्त दिया जा रहा है। केंद्र ने भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार राशन कार्ड धारकों को महीने में दो बार गेहूं और चावल मुफ्त दे रही है। राशन दुकानों से दाल, खाद्य तेल और नमक भी मुफ्त दिया जा रहा है।

15 करोड़ लोग होंगे लाभान्वित

आपदा के समय से लगातार केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है। इस माह से सरकार दोगुना राशन देने जा रही है। प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को इस माह से दोगुना मुफ्त राशन देने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पात्र लाभार्थी को एक यूनिट पर हर माह दस किलो राशन मुफ्त मिलेगा, जबकि पहले एक यूनिट पर महीने पांच किलो राशन मिलता है। वहीं, अंत्योदय कार्डधारकों को मिलने वाला 35 किलो राशन भी अब दोगुना होकर 70 किलो हो जाएगा। अंत्योदय अन्न योजना के तहत लगभग 1,30,07,969 लोग व पात्र घरेलू कार्डधारकों की 13,41,77,983 लोग पात्र हैं।

जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में होगा वितरण

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक अमरपाल मौर्य ने बताया कि भाजपा खाद्यान्न वितरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धन्यवाद ज्ञापित करेगी। पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हर विधानसभा क्षेत्र में सभी राशन दुकानों पर विशेष कार्यक्रम किए जा रहे है। इस अभियान में राज्य सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित रहेंगे। ये सभी लाभार्थियों को राशन वितरण कार्यक्रम में सहयोग करेंगे और केंद्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें:-ओमिक्रॉन के चलते बस अड्डों, रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट पर रखी जाए कड़ी नजर : डीएम

ताजा समाचार

कानपुर में पप्पू स्मार्ट ने किया सरेंडर, 10 साल की कैद: पिंटू सेंगर की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की थी नृशंस हत्या
कानपुर में ईयर फोन लगाकर ट्रैक पार करने में छात्र की मौत: एकलौते बेटे का शव देख बेसुध हुई मां, दौड़े राहगीरों बचा न सके 
मुरादाबाद में 50 पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में छोड़ना होगा देश, खुफिया एजेंसियां अलर्ट 
रामपुर: गंज थाने में तैनात हेड मोहर्रिर ने की आत्महत्या, कमरे में जाकर खुद को गोली से उड़ाया
Kanpur: बड़ा चौराहा पर ई रिक्शों की अराजकता से लगा जाम, छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी भीषण गर्मी में जाम में फंसे
बिहार: पहलगाम हमले पर बोले नीतीश कुमार- आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है पूरा देश