अमरोहा : कांग्रेसियों ने किया सीएम के पुतला फूंकने का प्रयास

अमरोहा, अमृत विचार। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में खाद की किल्लत को लेकर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कांग्रेसी जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में एकत्र होकर कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच गए। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी तैनात रही। कलेक्ट्रेट गेट पर …
अमरोहा, अमृत विचार। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में खाद की किल्लत को लेकर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कांग्रेसी जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में एकत्र होकर कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच गए। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचते ही जिला अध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से मुख्यमंत्री का पुतला बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतले को पकड़ लिया। इसे लेकर कांग्रेसी जिला अध्यक्ष पुतला लेकर भाग निकले। पीछे पीछे पुलिस भी दौड़ने लगी।
कलेक्ट्रेट बिजली घर के पास पुतले को लेकर कांग्रेसियों और पुलिस में काफी देर तक खींचातानी चलती रही। कांग्रेसी पुतला फूंकने की जिद पर अड़े रहे, हालांकि पुलिस ने पुतला नहीं फुकने दिया। पुलिस ने पुतला छीन लिया। कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए वापस कलेक्ट्रेट आ गए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।