अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही समिति के समक्ष पेश हुए परमबीर सिंह

अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही समिति के समक्ष पेश हुए परमबीर सिंह

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे आयोग के सामने सोमवार को पेश हुए। सिंह के उपस्थित होने के बाद, न्यायमूर्ति के यू चांदीवाल आयोग ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट को रद्द कर दिया और उनसे मुख्यमंत्री …

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे आयोग के सामने सोमवार को पेश हुए। सिंह के उपस्थित होने के बाद, न्यायमूर्ति के यू चांदीवाल आयोग ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट को रद्द कर दिया और उनसे मुख्यमंत्री राहत कोष में 15,000 रुपये जमा करने को कहा।

इस साल मार्च में एक सदस्यीय आयोग का गठन तत्कालीन गृह मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पाार्टी (राकांपा) नेता देशमुख के खिलाफ सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए किया गया था। ‘एंटीलिया’ बम कांड के बाद मार्च में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर दिए गए सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों से शहर के बार और रेस्तरां से एक महीने में 100 करोड़ रुपये की वसूली करने के लिए कहा था।

जबरन वसूली के एक मामले में यहां की एक अदालत द्वारा फरार घोषित सिंह छह महीने बाद पिछले बृहस्पतिवार को सार्वजनिक रूप से सामने आए और अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। उच्चतम न्यायालय ने उन्हें गिरफ्तारी से अस्थायी सुरक्षा दी है।

एक स्थानीय बिल्डर की शिकायत पर अपने और कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के मामले में सिंह शुक्रवार को ठाणे पुलिस के समक्ष पेश हुए।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के खिलाफ महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कम से कम पांच मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें…

कांग्रेस ने कहा- कृषि विधि निरसन विधेयक पर चर्चा नहीं हुई क्योंकि सरकार को हिसाब और जवाब देना पड़ता

ताजा समाचार

KKR vs GT IPL- 2025 : शुभमन गिल की दमदार पारी से कोलकत्ता नाइट राइडर्स को मिली हार, 39 रनों से जीता मैच
सेवा व त्याग भारत की पहचान, लखनऊ में बोले दत्तात्रेय होसबाले, गोरक्ष-अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं को सीएम ने किया सम्मानित, जताया आभार
Amethi Crime News : मुर्गी फार्म की रखवाली कर रहे चौकीदार की गला रेत कर हत्या, धड़ से अलग हुआ सिर
लखनऊ : कोलंबो में एशियन सोशलिस्ट कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे दीपक मिश्र
Bokaro encounter : एक करोड़ के इनामी शीर्ष माओवादी विवेक समेत 8 नक्सली ढ़ेर, हथियार बरामद
Kanpur: पीएम मोदी की जनसभा के लिये पार्षदों को दिया गया लक्ष्य; हर वार्ड से 500 लोगों को लाएं, स्वच्छता अभियान भी चलेगा