भाजपा का काम सांप्रदायिकता और जातिवाद का जहर घोलना: अखिलेश यादव

हरदोई। अखिलेश यादव व ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को संयुक्त रूप से अतरौली, संडीला विधानसभा के अतरौली में महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के 15वें मूर्ति स्थापना दिवस पर जनसभा को संबोधित किया। सपा-सुभासपा की संयुक्त रैली में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भावी मुख्यमंत्री हैं। भाजपा सरकार में जनता महंगाई और …
हरदोई। अखिलेश यादव व ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को संयुक्त रूप से अतरौली, संडीला विधानसभा के अतरौली में महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के 15वें मूर्ति स्थापना दिवस पर जनसभा को संबोधित किया। सपा-सुभासपा की संयुक्त रैली में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भावी मुख्यमंत्री हैं। भाजपा सरकार में जनता महंगाई और जातिवाद से परेशान है।
साथ ही कहा कि यूपी में इस बार खदेड़ा होइबे और सपा की सरकार बनेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने जहां एक्सप्रेसवे, एम्बुलेंस, डायल 100 नंबर जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदेशवासियों को दी है। वहीं, बीजेपी के लोगों ने विकास के नाम पर सांड दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा लैपटॉप चलाना नहीं जानते हैं। यादव ने कहा कि 2022 चुनाव के बाद बाबा गोरखपुर मठ में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि जो काम समाजवादियों ने शुरु किए थे। बीजेपी उन्हीं का फीता काट रही है।
पढ़ें: 15वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का हुआ आगाज, पद्मश्री मोहम्मद शरीफ ने किया शुभारंभ
सपा सरकार आने पर महिलाओं को समाजवादी पेंशन 500 के बजाय तीन गुना ज्यादा देंगे, बीजेपी सरकार में गुंडई चरम सीमा पर है। साथ ही कहा कि बीजेपी सरकार अंग्रेजो की तरह किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का काम कर रही है। बीजेपी वाले सरकारी कंपनिया और एयरपोर्ट बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ खड़े हैं, किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों मुफ्त बिजली और बेरोजगारों को नौकरी देने का काम करेंगे। बीजेपी के लोग जातिवाद के फैला रहे हैं, हम समाजवादी सभी सम्प्रदाय का हित और विकास की बात करेंगे। सपा सरकार में सभी को आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी मिलेंगी।
विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि जनता महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि अब लोग विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। जनता जल्द से जल्द किसान विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए लालायित है।
कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, सुहेलदेव राजभर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी, जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष अजय सिंह, मुलायम यूथ ब्रिगेड के नीरज अवस्थी, राम ज्ञान गुप्ता, डॉक्टर अश्वनी सिंह सहित हजारों सपाई व सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों दलों की संयुक्त रैली में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा। जब पूर्व विधायक भाजपा नेता अनिल वर्मा व पूर्व विधायक सत्यनारायण और चंदू ने समाजवादी पार्टी का झंडा हजारों की मौजूदगी में थाम लिया। इन दोनों नेताओं के समाजवादी पार्टी में आ जाने से जिले के पासी व धोबी समाज का सहयोग भी समाजवादी पार्टी को मिलने लगेगा दोनों दलों की रैली से भाजपा को जिले में भारी नुकसान हुआ है।