मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, 5 लोगों की हुई मौत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, 5 लोगों की हुई मौत

मथुरा। जिले के नौहझील क्षेत्र में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 71 पर दुर्घटना उस समय हुई जब आगरा …

मथुरा। जिले के नौहझील क्षेत्र में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 71 पर दुर्घटना उस समय हुई जब आगरा से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लेन में घुस गई और एक कार से जा टकराई। जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में एक महिला भी शामिल…

क्षेत्राधिकारी मांट नेत्रपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार बस में घुस गई। इस दौरान कार में सवार मृतकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। वहीं मृत बस चालक की पहचान पठानकोट निवासी बलवन्त सिंह के रूप में की गई है। इसके अलावा कार सवार मृतकों की पहचान गौरव यादव, गुढ्डू उर्फ शिवसागर यादव और उसकी मां प्रेमलता और आर्यन के रूप में की गई है। दुर्घटना में घायल निक्की उर्फ मोहनीश यादव को सिटी लाइफलाइन अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। इस दुर्घटना में शामिल निक्की और शिवसागर यादव सगे भाई हैं। सभी कार सवार एक मंत्री से मिलने कानपुर जा रहे थे।