यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने विजय यात्रा से किया चुनावी शंखनाद, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

कानपुर। 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में विजय यात्रा से चुनावी शंखनाद करने के लिए अखिलेश यादव मंगलवार को कानपुर पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत के लिए मंगलवार सुबह से ही सपाइयों में जोश दिखा। पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में अखिलेश यादव की तस्वीर, गुब्बारे …
कानपुर। 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में विजय यात्रा से चुनावी शंखनाद करने के लिए अखिलेश यादव मंगलवार को कानपुर पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत के लिए मंगलवार सुबह से ही सपाइयों में जोश दिखा।
पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में अखिलेश यादव की तस्वीर, गुब्बारे और ढोल लेकर पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा के लिए एक बस पहले से तैयार की गई। जिसके पास कार्यकर्ता अखिलेश यादव से मिलने को आगे आने का प्रयास करते रहे।
भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं। कानपुर बड़ा शहर है। यहां कारोबार, रोज़गार है। कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है। भाजपा की केंद्र और उ.प्र. सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने हैं, मंहगाई बढ़ी है: SP प्रमुख अखिलेश यादव pic.twitter.com/3GwBe44wGW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2021
इस दौरान उन्हें पीछे करने में आपस में नोकझोंक, धक्का मुक्की हो गई। जाजमऊ ने चुंगी पर भारी संख्या में सपाई मौजूद हैं। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बल भी हैं। जो भीड़ को सड़क से किनारे करने के साथ यातायात को सुचारू ढंग से चलाने का प्रयास कर रहा है।
इसके अलावा पार्टी से विधायक इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ वाजपेयी आदि नेता मौजूद रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव की विजय यात्रा जाजमऊ से शुरू होकर चार जिलों में घूमते हुए कानपुर देहात में समाप्त होगी। दो दिन में यात्रा करीब 190 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन और हमीरपुर में रहेगी।
"समाजवादी विजय यात्रा" का कानपुर से शुभारंभ। pic.twitter.com/YAB1kqzrbu
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 12, 2021
वहीं दोपहर दो बजे अखिलेश यादव नयवेली लिग्नाइट बिजली घर घाटमपुर जाएंगे जहां उनका कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे।
बता दें कि बुधवार सुबह अखिलेश 10 बजे-हमीरपुर से प्रस्थान करेंगे उसके बाद वह सुबह 11 बजे-कुरारा हमीरपुर पहुंचेंगे। जहां उनका स्वागत दोपहर दो बजे-वह कालपी (जालौन) जाएंगे और उसके बाद शाम चार बजे-माती (कानपुर देहात) में अपने क्रार्यक्रम का समापन करेंगे।