मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : एक-दूजे के हुए 30 जोड़े

बाराबंकी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दरियाबाद विकास खंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जगह जगह मंडप सजाएं गये। विवाह समारोह में 29 हिन्दू जोड़े परिणय सूत्र में बंधे वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक …
बाराबंकी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दरियाबाद विकास खंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जगह जगह मंडप सजाएं गये। विवाह समारोह में 29 हिन्दू जोड़े परिणय सूत्र में बंधे वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने वर वधुओ को वैवाहिक प्रमाण पत्र देने के साथ ही आशीष वचन दिया। वर वधुओं को उपयोगी सामान भेंट के रुप में दिया गया। इसके बाद परंपरागत तरीके से बेटियों को उनके ससुराल विदा किया गया ।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पूर्व में आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद गरीब और कमजोर आर्थिक हालात वाले 30 जोड़ों का चयन किया गया था। इसके बाद विभागीय रूप से सभी का चयन कर तैयारी शुरू कर दी गई । शुक्रवार को विवाह के लिए आयोजन स्थल पर सभी 29 जोड़ों ने हिन्दू वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार विवाह की परंपरा और सात फेरों की रस्म को पूरा किया।मुस्लिम धर्म के अनुसार एक जोड़े का निकाह हुआ ।
अपने विचार व्यक्त करते हुये विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने कहा देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा यह सामूहिक विवाह की योजना चलाई जा रही है। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में गरीब-पिछड़े वर्ग को ऊपर उठाने और महिलाओं लड़कियों की स्थिति को बेहतर करने के लिए सरकार ने सामूहिक विवाह योजना शुरू की। योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर सभी परिवारों को लड़की की शादी के लिये आर्थिक मदद दी जाती है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आकाश पांडेय पूर्व प्रमुख देवानंद पाण्डेय खंड विकास अधिकारी सर्वेश तिवारी सहायक विकास अधिकारी ए के सिंह सहायक समाज कल्याण राज कुमार गुप्ता प्रदीप द्विवेदी सहित वर वधुओं के परिजन भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।