बरेली: श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने में जिला टॉप 5 में

बरेली: श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने में जिला टॉप 5 में

बरेली, अमृत विचार। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने की सूची में बरेली जिला टॉप-5 में शामिल हो गया है। बरेली को सूची में चौथा स्थान मिला है। जिले में 2,253 श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। सूची में सहारनपुर सबसे आगे है। सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत अब श्रम …

बरेली, अमृत विचार। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने की सूची में बरेली जिला टॉप-5 में शामिल हो गया है। बरेली को सूची में चौथा स्थान मिला है। जिले में 2,253 श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। सूची में सहारनपुर सबसे आगे है।
सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत अब श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को भी शामिल किया है।

बीते दिनों शासन से पात्र श्रमिकों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजकर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया था। उसके बाद प्रदेश में सभी जिलों में अभियान चलाकर पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। शासन स्तर से हुई समीक्षा में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाले टॉप-10 जिलों की सूची जारी की गई है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 21,344 श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। सोमवार तक 2,253 कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान योजना के जिला कोआर्डिनेटर डा. अनुराग ने बताया कि पात्र श्रामिकों को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर सूचना दी जा रही है। उनको आधार कार्ड के साथ बुलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में टॉप-5 जिले
जिला आयुष्मान कार्ड
सहारनपुर 3,608
प्रयागराज 2,396
गोंडा 2,395
बरेली 2,253
आगरा 1,966

श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिलों का स्थान अभी टॉप-4 में है। अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश जारी किए गए हैं।  -डा. बलवीर सिंह, सीएमओ