जकात माफिया जकात बटोर कर अपना परिवार पालते हैं: शफाअत हुसैन

सीतापुर। भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित अल्पसंख्यक जन जागरुकता यात्रा को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता की। यहां सवालों के जवाब देते हुए शफाअत हुसैन बोले, भाजपा सरकार मदरसों …
सीतापुर। भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित अल्पसंख्यक जन जागरुकता यात्रा को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता की। यहां सवालों के जवाब देते हुए शफाअत हुसैन बोले, भाजपा सरकार मदरसों की जांच करा रही है। मौलवी चंदा करके लाते हैं, जकात माफिया, जकात बटोर कर अपना परिवार पालते हैं और बच्चों के नाम पर वसूली करते हैं।
इसके अलावा मदरसे से निकलने के बाद बच्चा कहां जाता है? उसका भविष्य क्या है? बोले, वह पांच हजार रुपए में मस्जिद में नमाज पढ़ाता है। हमारी सरकार हमारी कौम के लिए काम कर रही है और फिक्र मंद है। क्योंकि मुसलमानों को हमारी सरकार वोट बैंक नहीं समझती है। पिछली बार यह बात सामने आई थी कि मुसलमानों ने 10 फीसदी वोट दिया है। इस बार 350 प्लस मुसलमानों की वजह से जीत कर आएंगे। इस मौके पर उन्होंने यात्रा का मकसद भी बताया। शफाअत हुसैन ने कहा कि भाजपा की ओर से अल्पसंख्यक जन जागरुकता यात्रा का आयोजन किया गया है। इसकी शुरूआत सीतापुर जिले से की गई है। लखनऊ से यह यात्रा चलकर महमूदाबाद, सिधौली, बिसवां, रेउसा, तंबौर, लहरपुर, हरगांव से सीतापुर पहुंची है। यात्रा का उददेश्य प्रदेश सरकार की अल्पसंख्यकों के लिए चल रही योजनाएं समाज में पहुंच रही हैं कि नहीं, इसकी समीक्षा करना और प्रचार प्रसार करना है।
उन्होंने कहा कि अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली के निर्देश में यह यात्रा चल रही है। यात्रा को पूरा सहयोग मिला। साथ ही काफी संख्या में लोग हमारे से साथ जुड़े हैं। इसके अलावा जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा का भी पूरा सहयोग रहा। लहरपुर व बिसवां विधायक भी साथ रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा साल के 12 महीने हर दिन काम करती है। हमारा काम बूथों पर शुरू हो गया है। भाजपा मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति नहीं करती। हमारे यहां भ्रष्टाचार नहीं है। वोट बैंक की दिक्कत सपा, बसपा व कांग्रेस को है। बालिका इंटर कालेज को लेकर बोले, कोई टेक्निकल दिक्कत हो सकती है। आप मोर्चे के अध्यक्ष को लिख दें, हम देखवाते हैं। मदरसों को लेकर बोले, मदरसों की जांच चल रही है। उस जांच में बहुत कमियां हैं।
इसके अलावा फर्जी मदरसें बंद कर दिए जाएंगे। एडेड मदरसों में किसी ने अपनी बीवी को तो किसी ने भाई व अन्य रिश्तेदों को नौकरी दे दी है। मदरसों पर गाज गिरने वाली है, जो फर्जी टीचर हैं। उनपर अंकुश लगने वाला है। साथ ही कहा कि जल्द ही सब सामने आ जाएगा। इस मौके पर प्रकोष्ठ के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।