सुल्तानपुर: सपा एमएलसी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कही ये बड़ी बात

सुल्तानपुर: सपा एमएलसी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कही ये बड़ी बात

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एवं एमएलसी सुनील सिंह ‘‘साजन‘‘ जब जिले में पहुंचे तो सपाई आत्मबल से लवरेज हो गए। कार्यकर्ताओं में जोश ऐसा आया कि जिले की सीमा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जोरदार स्वागत होता रहा। स्वागत भी ऐतिहासिक रहा, ढोल नगाड़े के साथ मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों का काफिला माहौल …

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एवं एमएलसी सुनील सिंह ‘‘साजन‘‘ जब जिले में पहुंचे तो सपाई आत्मबल से लवरेज हो गए। कार्यकर्ताओं में जोश ऐसा आया कि जिले की सीमा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जोरदार स्वागत होता रहा। स्वागत भी ऐतिहासिक रहा, ढोल नगाड़े के साथ मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों का काफिला माहौल में चार चांद लगाया। जिधर से एमएलसी सुनील ‘‘साजन‘‘ का कारवां गुजरा लोग देखते ही रह गए। शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एवं एमएलसी सुनील सिंह ‘‘साजन‘‘ जिले में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम तो निजी था, लेकिन कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सपा मय कर दिया।

जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव व पूर्व युवजन सभा के प्रदेश सचिव हैदर हुसैन ने स्वागत की ऐसी रूपरेखा बनाई थी कि जिले की सीमा अलीगंज से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ तो बदस्तूर टतियाँ नगर कार्यक्रम स्थल तक चलता रहा। अलीगंज, रवनिया, टोल प्लाजा, इस्लाम गंज, बंधुआ कला आदि स्थानों पर जोरदार स्वागत सपा के प्रवक्ता का किया गया।

अमहट चौराहे पर स्वागत का तरीका कुछ अनोखा रहा। यहां पर जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव युव जनसभा के पूर्व प्रदेश सचिव हैदर हुसैन, रेखा विनीत तिवारी के समर्थक,पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव विनोद जयसवाल, जिला महासचिव सलाहुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, वीरेंद्र मौर्य, नगर अध्यक्ष राजू चौधरी, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष देवता दिन निषाद, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह बबलू, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़े के साथ एमएलसी सुनील साजन का जोरदार स्वागत किया।

यहां से मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों का काफिला ढोल नगाड़े के साथ नगर क्षेत्र की तरफ रवाना हुआ। जगह जगह पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया बस अड्डा स्थित लोहिया की प्रतिमा पर एमएलसी सुनील साजन, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शहजाद अहमद, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष गुलाब जयसवाल, छात्र सभा जिला अध्यक्ष वैभव मिश्रा, आदि की अगुवाई में माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्चात सपाइयों का काफिला गंतव्य स्थान टाटिया नगर की ओर रवाना हुआ। यहां पर रेखा विनीत तिवारी के नेतृत्व में नवनिर्मित पेट्रोल पंप का उद्घाटन एमएलसी सुनील साजन ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव, एमएलसी शीलेन्द्र प्रताप सिंह, युवा सपा नेता बृजेश यादव, विकास शुक्ला, जलीस अहमद, मुईद अहमद रंगोली, समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 सुल्तानपुर विधानसभा से टिकट की प्रबल दावेदार रेखा विनीत तिवारी के नवनिर्मित पेट्रोल पंप कार उद्घाटन एमएनसी सुनील साजन ने जब किया तो माहौल एकदम सपा में हो गया। कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाए। इसके बाद एमएलसी सुनील सिंह ‘‘साजन‘‘ ने एक-एक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मिलकर उत्साह भरने का काम किया। विधानसभा चुनाव जीतने के कई टिप्स भी दिए। कहा कि अभी से की गई मेहनत पार्टी के लिए रंग लाएगी।

सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करें। ताकि आने वाले समय में सपा की सरकार बन सके और राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही सारी समस्याओं का समाधान होगा और सूबे की जनता खुशहाल होगी। फिलहाल एमएलसी सुनील ‘‘साजन‘‘ के जनपद आगमन से सपा का माहौल गर्म हो गया। कार्यकर्ता ऑक्सीजन से लबरेज हो गए हैं। ऐसा उत्साह एमएलसी सुनील साजन ने भर दिया है कि पूरे जनपद में आवाज गूंज रही है।