संभल: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, कोहराम

जूनावई अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र का एक गांव निवासी किशोर सोमवार को दोपहर के समय अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल में गया था। किशोर पशुओं को घर वापस लेकर आ रहा था। इसी बीच रास्ते किनारे एक तालाब में पशु नहाने के लिए चले गए। काफी देर होने पर किशोर पशुओं को निकालने …
जूनावई अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र का एक गांव निवासी किशोर सोमवार को दोपहर के समय अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल में गया था। किशोर पशुओं को घर वापस लेकर आ रहा था। इसी बीच रास्ते किनारे एक तालाब में पशु नहाने के लिए चले गए।
काफी देर होने पर किशोर पशुओं को निकालने के लिए तालाब में घुस गया और गहरे पानी में चले जाने से किशोर की डूबकर मौत हो गई। तालाब के आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गेहट निवासी रामसेवक सिंह का 11 वर्षीय बेटा गुड्डू दोपहर के लगभग 2:00 बजे पशु चराकर घर आ रहा था।
इसी बीच रास्ते में पड़ने वाले मक्खन सिंह के बने अस्थाई तालाब में पशु नहाने के लिए घुस गए। काफी मशक्कत के बाद पशुओं को बाहर न निकलने पर गुड्डू तालाब के अंदर घुस गया। तालाब के अंदर घुसकर पशुओं को निकालते समय गुड्डू का पैर गहरे गड्ढे में फंस गया और डूबने लगा।
साथ में पशु चराने गए अन्य किशोरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे किसानों ने डूबे हुए किशोर को बाहर निकाला।
तालाब से निकलने के उपरांत गुड्डू को उपचार के लिए पास के ही एक एकनिजी डाक्टर के यहां ले गये। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया है।