अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने ‘छैंया-छैंया’ पर लगाए ठुमके, कपल की केमिस्ट्री ने डांस फ्लोर पर लगाई आग

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने ‘छैंया-छैंया’ पर लगाए ठुमके, कपल की केमिस्ट्री ने डांस फ्लोर पर लगाई आग

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच दोनों कुणाल रावल के वेडिंग बैश में साथ नजर आए। इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ‘छैंया छैंया’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जहां मलाइका एक आइवरी …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच दोनों कुणाल रावल के वेडिंग बैश में साथ नजर आए। इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ‘छैंया छैंया’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जहां मलाइका एक आइवरी कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अर्जुन ब्लैक कुर्ते पायजामे में दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार
डांस करते हुए दोनों कलाकारों की बॉन्डिंग देख हर कोई इनका तारीफ कर रहा है। साथ ही इस गाने के हुक स्टेप को एक साथ करते अर्जुन और मलाइका बेहद प्यार लग रहे हैं। उनकी इस खूबसूरत जोड़ी पर अब फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘आई लव दिस मल्ला।’ वहीं, एक और सोशल मीडिया यूजर ने दोनों को ‘क्यूट’ बताया।

अर्जुन कपूर ने किया था रैंप वॉक
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर ने कुणाल रावत के लिए रैंप वॉक किया था। वहीं इसी फैशन शो में मलाइका अरोड़ा ऑडियंस में बैठकर अर्जुन कपूर का हौसला बढ़ा रही थीं। इस रैंप वॉक के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे जिस पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किया था।

ये भी पढ़ें : चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में शाहिद कपूर ने की यश की तारीफ, बताया फिल्म इंडस्ट्री का टॉप हीरो