कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक पर भड़कीं अनुष्का, उर्वशी रतौला बोलीं- ऐसा किसी लड़की के साथ होता तो….

कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक पर भड़कीं अनुष्का, उर्वशी रतौला बोलीं- ऐसा किसी लड़की के साथ होता तो….

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों T20 वर्ल्ड कप खलने के लिए भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। इस बीच वह जिस होटल में रूके हुए हैं वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि लोग इसकी निंदा कर रहे हैं। जिस पर विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी नाराजगी …

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों T20 वर्ल्ड कप खलने के लिए भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। इस बीच वह जिस होटल में रूके हुए हैं वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि लोग इसकी निंदा कर रहे हैं। जिस पर विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी नाराजगी जताई है।

ये भी पढ़ें:-अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग की शुरू, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

दरअसल होटल के एक स्टाफ ने विराट के बेड रूम का बिना परमिशन के विडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। जिसमें उस स्टाफ ने लिखा है कि किंग कोहली का होटल। जिससे साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि वह प्लेयर विराट कोहली का फैन है। इस पर विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर विडियो शेयर कर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कोहली के समर्थन में कई अन्य प्लेयर भी इस हरकत पर निंदा व्यक्त की है। वहीं होटल के स्टॉफ के इस हरकत पर अनुष्का का गुस्सा फूट पड़ा और नाराजगी जताई है।

भड़क उठीं अनुष्का
कोहली के प्राइवेसी को लेकर अनुष्का भड़क उठीं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम नोट पर वीडियो शेयर कर फटकार लगाया है। लिखा है कि कई बार ऐसा इंसीडेंस फेस किए हैं, जब फैंस ने किसी तरह का कोई कंपेशन और ग्रेश शो नहीं किया है। लेकिन ये हरकत सबसे ज्यादा वाहियात है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अनुष्का ने ऐसे लोंगो को हिदायत भी दी और लिखा कि खुद पर थोड़ा सेल्फ कंट्रोल भी होना चाहिए। अनुष्का ने नोट के जरिए सवाल भी किया कि अगर आपके बेडरूम ये सब हो रहा है तो लाइन क्या है।

उर्वशी रतौला भी जताई नाराजगी
होटल के स्टाफ द्वारा विराट कोहली के बेडरूम का वीडियो बनाने को लेकर उर्वशी रतौला ने भी नाराजगी है। उर्वशी ने वीडियो शेयर करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। पोस्ट में लिखा और सवाल किया कि अगर ये हरकत किसी लड़की के कमरे में की गई होती तो क्या होता।

ये भी पढ़ें:-Rubina Dilaik photos: रुबीना दिलैक के बोल्ड लुक ने खींचा सबका ध्यान, अपने इस अंदाज से जीता फैंस का दिल