अमरोहा : पूजन के साथ तिगरी गंगा मेले का आरंभ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने की महाआरती

अमरोहा : पूजन के साथ तिगरी गंगा मेले का आरंभ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने की महाआरती

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले उत्तर भारत के ऐतिहासिक तिगरी गंगा धाम मेले का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी के अलावा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों और विधायकों ने हवन में आहुतियां दीं और मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। महाआरती के बाद …

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले उत्तर भारत के ऐतिहासिक तिगरी गंगा धाम मेले का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी के अलावा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों और विधायकों ने हवन में आहुतियां दीं और मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। महाआरती के बाद मां गंगा के जयकारों के साथ पूरा तट गूंज उठा।

निर्धरित कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार की दोहपर चार बजे गंगा घाट पर पूजन शुरू हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय सिंह, डीआईजी शलभ माथुर, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित सिंह तंवर व विधायकों समेत भाजपा पदाधिकारियों ने यज्ञशाला में मुख्य आहुतियां डालकर गंगा मैया से मेला सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की।

तिगरी गंगा धाम मेले में गश्त करती पुलिस।

पंडितों ने वेद मंत्रों के साथ पूजन कराया। पूजा स्थल पर उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी गणमान्य लोगों ने मां गंगा की आरती की। हवन-यज्ञ संपन्न होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ललित सिंह ने गंगा दुग्धभिषेक करके मेले के सकुशल आयोजन की प्रार्थना की।

इस मौके पर शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक धनौरा राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी, विधायक समरपाल सिंह, सीडीओ चन्द्रशेखर शुक्ला, एमएलसी सतपाल सैनी, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, चौ. विरेन्द्र सिंह, चन्द्रपाल सिंह खड़गवंशी, राहुल अग्रवाल, हेम सिंह आर्य, कमलेश आर्य आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने मौत को गले लगाया

ताजा समाचार

Kanpur: एनआरआई सिटी में बिजली समस्या पर धरना-प्रदर्शन, लोगों ने स्काई बंगले का काम रुकवाया, बिल्डर पर लगा गबन का आरोप
पीलीभीत: तेंदुए के बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना पर दौड़े वनकर्मी, झांककर देखा तो उड़ गए होश...जानें पूरा मामला
गोंडा और कैसरगंज में मतदान कल, 37.47 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Kanpur: बड़ौदा यूपी बैंक में लगी आग, कागजात व सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा सुनिश्चित किया जाएगा: CM केजरीवाल
छत्तीसगढ़: पेड़ से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत