अमेठी: भाजपा नेत्री रश्मि सिंह ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल

अमेठी: भाजपा नेत्री रश्मि सिंह ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल

अमेठी। अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से मंगलवार को नगर मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य और सेकी की स्वतंत्र निदेशक रश्मि सिंह ने किया। यात्रा अमेठी पब्लिक स्कूल से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः अमेठी पब्लिक स्कूल मे समाप्त …

अमेठी। अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से मंगलवार को नगर मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य और सेकी की स्वतंत्र निदेशक रश्मि सिंह ने किया। यात्रा अमेठी पब्लिक स्कूल से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः अमेठी पब्लिक स्कूल मे समाप्त हुई। यात्रा के दौरान रश्मि सिंह ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच महात्मा गांधी और बाबा साहब डा अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

यात्रा मे भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ नगर एवं ग्रामीण अंचल से भारी संख्या मे महिलाएं शामिल हुई। डीजे के साथ निकली यात्रा ने शहीदों, शूरवीरों और वीरांगनाओं को नमन करते हुए राष्ट्र वाद व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। नमन करें इस मातृभूमि को, नमन करें आकाश को, बलिदानों की पृष्ठभूमि पर निर्मित इस इतिहास को स्लोगन के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। भाजपा नेत्री रश्मि सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के शूरवीरों, वीरांगनाओं के साथ सरहद पर तैनात सैनिकों और उनकी माताओं को नमन करते हुए भारत माता की जय के उद्घोष के साथ यात्रा का आरम्भ किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं, देश वही महान होता है, जहां की महान जनता अपनी मातृभूमि की रक्षा को हमेशा सर्वस्व बलिदान को तत्पर रहती है। हमारा देश महान है, देश का इतिहास बलिदानों से भरा है।देश की सीमा पर तैनात हमारे महान सैनिक भारत वर्ष का तिरंगा ऊंचा किए हुए हैं तिरंगा यात्रा नगर मे आकर्षण का केन्द्र रही।

इस दौरान अरूण कुमार शुक्ल उर्फ बच्चा शुक्ल, नरेंद्र दूबे, दिनेश सिंह, विकास सिंह, लल्लन मौर्य आदि भाजपा नेताओं ने यात्रा के दौरान महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। पूनम चौहान, उर्मिला सरोज, जागृति मिश्रा, सुनीता, पूनम मिश्रा, निशा कोरी, सुमित्रा देवी आदि ने वायलेन्ट्री रोल और नेतृत्व कारी भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: डग्गामार वाहनों का अड्डा बना पुलिस बूथ, राजस्व को लगा रहे हैं लाखों चूना