आगरा: कॉलोनी में बुरी हालत में जीने को मजबूर हैं लोग, जानें पूरा मामला…

आगरा:  कॉलोनी में बुरी हालत में जीने को मजबूर हैं लोग, जानें पूरा मामला…

आगरा। जिले के शंकर ग्रीन हाइट ,एडीए हाइट,दीक्षा सिग्नेचर,जोनल पार्क,पंचवटी कॉलोनी के लोगों बुरी हालत में जीने के लिए मजबूर हैं। लोगों ने बताया है कि आस पास उनकी रिहायशी कॉलोनी के बाहर की हालत नारकीय बनी हुई है। जिससे स्ट्रीट लाइट बंद रहती है। जान माल का खतरा है। नगर निगम के डस्टबिन तो …

आगरा। जिले के शंकर ग्रीन हाइट ,एडीए हाइट,दीक्षा सिग्नेचर,जोनल पार्क,पंचवटी कॉलोनी के लोगों बुरी हालत में जीने के लिए मजबूर हैं। लोगों ने बताया है कि आस पास उनकी रिहायशी कॉलोनी के बाहर की हालत नारकीय बनी हुई है। जिससे स्ट्रीट लाइट बंद रहती है। जान माल का खतरा है।

नगर निगम के डस्टबिन तो रखे पर उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसमें आए दिन आवारा पशु चारों तरफ कचरा फैलाते रहते हैं।

कॉलोनी के पास से निकलने वाले लोगों का भी जीना दुश्वार हो गया है। अगर रोज नगर निगम की गाड़ी कचरा उठाए तो भयंकर बीमारी कोरोना व डेंगू से बचा जा सकता। चाहे स्टाफ डबल किया जाए या फिर दो शिफ्ट की जाए। आगरा चौराहे तो बाद में भी सजाए जा सकतें हैं।

जब आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंदगी की वजह से खराब असर पड़ेगा तो सुन्दरीकरण से क्या फायदा होगा। कई दिनों से कूड़ा ना उठने से कॉलोनी वासियों ने कैमरे के सामने अपनी समस्या बताई।