आगरा: ताजमहल के पास व्यावसायिक गतिविधियों पर होगा फैसला, सीएम से मिले व्यापारी

आगरा: ताजमहल के पास व्यावसायिक गतिविधियों पर होगा फैसला, सीएम से मिले व्यापारी

आगरा, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ताजमहल के 500 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के मामले में कारोबारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। त्योहार पर रोजी-रोटी छिनने के विरोध में ताजगंज के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। जिसके बाद एडीए की मियाद खत्म होने …

आगरा, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ताजमहल के 500 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के मामले में कारोबारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। त्योहार पर रोजी-रोटी छिनने के विरोध में ताजगंज के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। जिसके बाद एडीए की मियाद खत्म होने से कुछ घंटे पहले प्रशासन व्यापारियों को राहत दे सकता है।

माना जा रहा है कि व्यापारियों पर अभी कार्रवाई नहीं होगी। उन्हें याचिका दाखिल करने का समय दिया जाएगा, हालांकि व्यापारियों ने छह माह का समय मांगा है। जिला अधिकारी नवनीत चहल ने संकेत दिए हैं कि दीपावली तक मोहलत मिल सकती है। शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। एडीए नगर निगम पुलिस सहित 15 विभाग की बैठक चल रही है।

ये भी पढ़ें-बरेली कॉलेज में रंगरलियां मनाते पकड़े गए युवक-युवती, चीफ प्रॉक्टर के पास पहुंचा मामला

ताजा समाचार