आगरा: जिले में 17 मार्च को होगा बृज महोत्सव का आयोजन, कृष्ण-बलदाऊ का निकाला जाएगा डोला

आगरा: जिले में 17 मार्च को होगा बृज महोत्सव का आयोजन, कृष्ण-बलदाऊ का निकाला जाएगा डोला

आगरा। जिले में 17 मार्च को बृज महोत्सव समिति द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, खाटू श्याम मंदिर में एक सप्ताह तक फाल्गुनी महोत्सव का आयोजन होगा। वहीं जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में 8 से 17 मार्च तक फाल्गुनी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके मंदिर परिसर में हर …

आगरा। जिले में 17 मार्च को बृज महोत्सव समिति द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, खाटू श्याम मंदिर में एक सप्ताह तक फाल्गुनी महोत्सव का आयोजन होगा।

वहीं जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में 8 से 17 मार्च तक फाल्गुनी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके मंदिर परिसर में हर दिन होली व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि भक्तगण फाल्गुनी महोत्सव में उपस्थित होकर होली का आनंद उठा सकते हैं।

बता दें, होली के मौके पर बल्केश्वर नंदगांव और कमला नगर बरसाना धान के रूप में सजेगा। जहां राधा रानी की सखियां और श्री कृष्ण बलराम और ग्वालों संग होली की धूम मचाएंगे।

बृज महोत्सव समिति द्वारा रविवार को होली महोत्सव की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। तय किया गया है कि 17 मार्च को धूमधाम से होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

17 मार्च को श्रीकृष्ण बलराम की शोभायात्रा बल्केश्वर मदादेव मंदिर से और राधारानी का डोला कावेरी मंदिर कमला नगर से प्रारम्भ होकर बरसाने की बाखर की रूप में सजे कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंचेगा।

इसके अलावा बृषबान और कीर्ति के स्वरूप में मुरारीलाल गोयल और सुमन गोयल होंगे। धूमधाम से महोत्सव का आयोजन होगा। इसके साथ फूलों की होली खेली जाएगी।

पढ़ें- इटावा: किसान के साथ हुई लूटपाट, ग्वालियर हाईवे पर बेहोशी की हालत में मिला