आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, राष्ट्रपति चुनाव में इस उम्मीदवार को देगी समर्थन

आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, राष्ट्रपति चुनाव में इस उम्मीदवार को देगी समर्थन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति (पीएसी) की बैठक के बाद यह घोषणा की। राष्ट्रपति पद के चुनाव में सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू के बीच मुकाबला है। मुर्मू भारतीय जनता पार्टी …

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति (पीएसी) की बैठक के बाद यह घोषणा की। राष्ट्रपति पद के चुनाव में सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू के बीच मुकाबला है। मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार है। सिंह ने कहा, हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन आप विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी।

बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, विधायक आतिशी तथा पीएसी के अन्य सदस्य शामिल हुए। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा। गौरतलब है कि आप गैर भाजपा, गैर कांग्रेस वाली इकलौती पार्टी है जिसकी दो राज्यों-पंजाब और दिल्ली में सरकार है। उसके दोनों राज्यों से राज्यसभा में 10 सदस्य हैं। पार्टी के कुल 152 विधायक हैं। इनमें से पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो विधायक हैं।

ये भी पढ़ें- Video: दिल्ली के जहांगीरपुरी में नाबालिग ने चलाई गोली, पिता की पिटाई का लिया बदला

 

 

 

 

 

ताजा समाचार

Kanpur; गौवंश को संरक्षित रखने पर कान्हा गौशाला को मिला प्रमाण पत्र; गौ काष्ठ गौ-मय दीपक का भी होता है निर्माण, हो रही आय
Chitrakoot; छह आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जानवर बरामद, तीन वाहन, बंदूक-कारतूस भी मिले, दो आरोपी फरार
ढाई लाख नहीं मिले तो वर पक्ष ने तोड़ा रिश्ता : मंगनी के बाद बिगड़े बोल, सदमें में वधू पक्ष
बाराबंकी: अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 12 नामांकन, 28 अप्रैल को 218 वकील करेंगे मतदान  
Human Trafficking :  मां-बाप ने 5 लाख में बेची नाबालिग बेटी, खरीदार ने दुष्कर्म के बाद छोड़ा... तब परिजनों ने किया तिरस्कार
क्या जुड़वां बच्चों को एक ही चीज से एलर्जी हो सकती है? जानिए क्या कहते हैं शोधकर्ता