आज का राशिफल | 14 अक्टूबर, 2021

आज का राशिफल | 14 अक्टूबर, 2021

मेष राशि आज का दिन आपके लिये बहुत शुभ रहने वाला है। समय का सार्थक सदुपयोग करेंगे। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में प्रगति होगी। अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। वृष राशि आज एक से ज्यादा काम हाथ में लेने के कारण थकान हो सकती है। …

मेष राशि

आज का दिन आपके लिये बहुत शुभ रहने वाला है। समय का सार्थक सदुपयोग करेंगे। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में प्रगति होगी। अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि

आज एक से ज्यादा काम हाथ में लेने के कारण थकान हो सकती है। ऑफिस में बॉस आपको समर्थन नहीं देंगे। रिश्तेदार आपके ऊपर व्यंग्य कस सकते हैं। जीवनसाथी इस समय आपकी काफी सहायता कर रहे हैं। अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन राशि

आज पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं। इसलिए आज उलझे हुए मामलों में अपनी संलग्नता न होने दें। सुबह से ही आपको कुछ अज्ञात भय सता सकता है। ध्यान और योग अवश्य करें। इससे आपकी कार्यक्षमता और एकाग्रता में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

आज पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। नयी तकनीक का प्रयोग काफी लाभकारी सिद्ध होगा। दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य में वृद्धि होगी। किसी शुभ कार्य में आप सहभागिता ले सकते हैं।

सिंह राशि

आज रिश्तेदारों का काफी अच्छा सहयोग देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अलग तरह के लोगों के साथ डील करना पड़ सकता है। व्यवसायिक विवादों का आपके पक्ष में निपटारा होने की सम्भावना है। धूप और धूल में निकलने से बचें।

कन्या राशि

आज प्रेम संबंधों को काफी समय देंगे। आय में निरंतरता बनी रहेगी। काम के दबाव में व्यस्त रहेंगे। आज आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। सगे-सम्बन्धियों की उपेक्षा न करें। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं।

तुला राशि

आज व्यापार को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर आपको दबाव झेलना पड़ेगा। आज धन उधार लेने से आपको बचना चाहिये। सरकारी कार्य आवश्यक पेपर्स की कमी के कारण रुक सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। फोन से आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी। टूर एंड ट्रेवल्स के कारोबार में बड़ा धन लाभ मिलेगा।

धनु राशि

पुराने मित्रों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। छात्र पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम के लिये लोन फाइनेंस करवा सकते हैं।

मकर राशि

आज करियर में मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। युवाओं को इंटरव्यू आदि के लिये आवेदन करना चाहिये। व्यापार में नये पार्टनर जुड़ने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

आज कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियां बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में पारदर्शिता बहुत जानकारी रहेगी। पेटदर्द और गैस की समस्या होगी। शत्रुओं से सावधान रहें। नकारात्मक विचार मन में पनपने न दें। बदलते मौसम को लेकर सावधानी अवश्य बरतें।

मीन राशि

आज व्यवसाय में आपकी रणनीति काम आयेगी। उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। अटके हुए काम आज बन सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं। कारोबार में आपकी बिक्री बढ़ेगी।

ताजा समाचार