तीन साल के लिए संरा ईसीओएसओसी के सदस्य चुने गए 17 देश

तीन साल के लिए संरा ईसीओएसओसी के सदस्य चुने गए 17 देश

संयुक्त राष्ट्र। सत्रह देशों को संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के लिए चुना गया है। शुक्रवार को चुने गए इन देशों का कार्यकाल तीन साल होगा। ईसीओएसओसी संरा एजेंसियों के आर्थिक और सामाजिक कार्यों तथा फंड्स समन्वयक निकाय है। इन देशों को संरा महासभा में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्य देशों …

संयुक्त राष्ट्र। सत्रह देशों को संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के लिए चुना गया है। शुक्रवार को चुने गए इन देशों का कार्यकाल तीन साल होगा। ईसीओएसओसी संरा एजेंसियों के आर्थिक और सामाजिक कार्यों तथा फंड्स समन्वयक निकाय है।

इन देशों को संरा महासभा में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्य देशों के दो-तिहाई बहुमत के साथ गुप्त मतदान द्वारा चुनाव किया गया।

जिन देशों को ईसीओएसओसी के लिए चुना गया है, उनमें अफ्रीकी देशों से बोत्सवाना, केप वर्डे, कैमरून, इक्वेटोरियल गिनी, एशिया-प्रशांत देशों से चीन, लाओस, कतर, दक्षिण कोरिया, लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों से ब्राजील, कोलंबिया, कोस्टा रिका, पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों से डेनमार्क, यूनान, न्यूजीलैंड, स्वीडन, पूर्वी यूरोपीय देशों से स्लोवाकिया और स्लोवेनिया शामिल हैं। इन देशों का कार्यकाल 01 जनवरी, 2023 से शुरू होगा और तीन साल तक रहेगा।

ये भी पढ़ें : NASA ऑस्ट्रेलिया के अंतरिक्ष उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तीन रॉकेट लॉन्च करेगा

 

ताजा समाचार

बरेली: इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर 'लंगूर का हमला'...यात्री का काटा कान
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की आठ संसदीय सीटों पर कल मतदान, तैयारियां पूरी
Video: गोंडा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कर रहे जनसभा  
Exclusive: ध्रुवीकरण भाजपा के लिए कठिनाई और मलाई दोनों, 2014 व 2019 में जीत चुकी बीजेपी कर रही हैट्रिक लगाने की तैयारी
PHOTOS : मां ने खूबसूरत दुनिया में मेरे पूरे अस्तित्व की निगरानी की...मदर्स डे पर सायरा बानो को आईं नसीम बानो की याद
संदेशखालि के बारे में प्रधानमंत्री लगातार झूठ बोल रहे, लेकिन राज्यपाल पर चुप्पी साध ली :ममता बनर्जी