Covid-19 Update: देश में नए मामलों में हल्की गिरावट, बीते दिन मिले 16,678 संक्रमित

Covid-19 Update: देश में नए मामलों में हल्की गिरावट, बीते दिन मिले 16,678 संक्रमित

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 16,678 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामले बढ़कर 1,30,713 हो गए हैं। इस दौरान 14,629 लोग संक्रमण से उबरे जिसके बाद वर्तमान में कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,29,83,162 हो गया है। वहीं, देश में अब तक कोविड-19 संक्रमण …

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 16,678 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामले बढ़कर 1,30,713 हो गए हैं। इस दौरान 14,629 लोग संक्रमण से उबरे जिसके बाद वर्तमान में कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,29,83,162 हो गया है। वहीं, देश में अब तक कोविड-19 संक्रमण के कारण कुल 5,25,454 मौतें हुई हैं।

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,678 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,36,39,329 हो गई है। इनमें से 5,25,454 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,30,713 हो गई है। एक दिन पहले देश में 18,257 नए मामले सामने आए थे। मामलों में इस बढ़ोतरी को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह छोटी लहर की शुरुआत हो सकती है।

बीते दिन ठीक हुए 14,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,629 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,29,83,162 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,78,266 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 86.69 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,04,024 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,47,976 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में शनिवार तक 66,73,029 ​लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 70,150 मरीजों की मौत हुई है।
35,01,529 मामलों और 38,028 मौतों के साथ तमिलनाडु और 39,79,021 मामलों और 40,081 मौतों के साथ कर्नाटक और अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

किन राज्यों में दर्ज हो रहे सबसे ज्यादा मामले?
देश के दैनिक मामलों में उछाल महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में संक्रमण में वृद्धि के कारण देखा जा रहा है।
महाराष्ट्र में फिर दैनिक मामलों में उछाल देखने को मिला है। बीते दिन यहां 2,591 नए मामले सामने आए, लेकिन मौत किसी की नहीं हुई।
इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 2,537 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में शनिवार को 2,884 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। कर्नाटक में 942 नए मामले सामने आए।

वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,98,88,77,537 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 11,44,145 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

दुनियाभर में 55.54 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 55.54 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 63.51 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 8.86 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.21 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में लगभग 3.29 करोड़ संक्रमितों में से 6.73 लाख मरीजों की मौत हुई है।

 

ये भी पढ़ें : कन्हैयालाल हत्याकांड: उदयपुर में सोमवार को कर्फ्यू में जानें कितने घंटों की दी गई ढील

ताजा समाचार

गला दबाकर की गयी थी सेवानिवृत्त शिक्षिका की हत्या, गोंडा पुलिस ने किया खुलासा 
हल्द्वानी: अराजकतत्वों ने बस चालक का सिर फोड़ा, परिचालक से बैग व टिकट मशीन छीनने का भी किया प्रयास
बदायूं: बाट माप मरम्मत कर्ता का लाइसेंस विभाग ने किया निलंबित, रिपोर्ट दर्ज
अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया प्रचार 
'अपने सभी बड़े नेताओं के साथ कल भाजपा मुख्यालय जाऊंगा, वे जिन्हें भी...', बिभव की गिरफ्तारी के बाद बोले केजरीवाल
चुनावी खर्च में गठबंधन प्रत्याशी से पीछे हैं बीजेपी की राजरानी, तनुज ने 31 लाख तो भाजपा प्रत्याशी ने खर्च किए 18.63 लाख