अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच फिर छिड़ी जंग, तीन सैनिकों की मौत, विवादित क्षेत्र पर कब्जे का दावा

अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच फिर छिड़ी जंग, तीन सैनिकों की मौत, विवादित क्षेत्र पर कब्जे का दावा

येरेवान/बाकू। चीन और ताइवान के बीच जारी तनाव और जंग के खतरे के बीच दुनिया के दो अन्य देशों अजरबैजान-आर्मेनिया के बीच एक बार फिर तनातनी शुरू हो गई है। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उन्होंने विवादित क्षेत्र नागोर्नो-काराबाख की कई पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है। अजरबैजान के मुताबिक तनानती …

येरेवान/बाकू। चीन और ताइवान के बीच जारी तनाव और जंग के खतरे के बीच दुनिया के दो अन्य देशों अजरबैजान-आर्मेनिया के बीच एक बार फिर तनातनी शुरू हो गई है। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उन्होंने विवादित क्षेत्र नागोर्नो-काराबाख की कई पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है। अजरबैजान के मुताबिक तनानती की शुरुआत तब हुई, जब अर्मेनिया के सैनिकों ने विवादित क्षेत्र में उनके एक सैनिक को मार दिया। बता दें कि इस इलाके में रूस के शांति सैनिक भी तैनात हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजरबैजान के हमले में तीन सैनिकों की मौत हो गई। लड़ाई में अब तक अर्मेनिया के 19 सैनिक घायल हो गए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर है। इलाके में तैनात रूस की शांति सेना ने अजरबैजान के सैनिकों के तीन बार संघर्ष विराम उल्लंघन करने की जानकारी दी है।

बता दें कि अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच तनातनी कोई नई बात नहीं है। नागोर्नो-काराबाख़ में संघर्ष का मसला पहले भी कई बार अमेरिका में उठता रहा है। साल 1993 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद को लेकर चार प्रस्ताव भी पास किए थे। हालांकि, उनमें से कोई लागू नहीं किया जा सका। दोनों देशों के बीच कई स्तरों पर बातचीत की कोशिश की जाती रही है।

ये भी पढ़ें : नैंसी पेलोसी की यात्रा से गुस्से में चीन, ताइवान को घेरने के लिए तेज किया सैन्य अभ्यास