विक्रांत मेसी ने शेयर की हल्दी की अनदेखी तस्वीरें, फैंस बोले-गजब भइया

विक्रांत मेसी ने शेयर की हल्दी की अनदेखी तस्वीरें, फैंस बोले-गजब भइया

मुंबई। विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर 18 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अब विक्रांत ने हल्दी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे को हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं फूलों से होली भी …

मुंबई। विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर 18 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अब विक्रांत ने हल्दी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे को हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं फूलों से होली भी खेल रहे हैं।

विक्रांत ने हल्दी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- कुर्ता फाड़ हल्दी। वहीं एक फैन ने कमेंट कर लिखा- बधाई हो सर, तो वहीं दूसरे ने कहा गजब भइया। हल्दी के फंक्शन में शीतल ने येल्लो कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं।

वहीं विक्रांत ने व्हाइट कुर्ता पजामा के साथ जैकेट पहनी थी। दोनों हल्दी सेरेमनी में बहुत ही प्यारे लग रहे थे।

बता दें कि दोनों ने मुंबई में परिवार के लोगों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी है।

विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की हल्दी की तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ उन्हें बधाई दे रहे हैं।

विक्रांत ने बीते दिन शादी की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें ये कपल बेहद खूबसूरत लग रहे थे। विक्रांत ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के संग सात फेरे लिए।

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। दोनों के बीच बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। शीतल ठाकुर ने शादी के लिए सुर्ख लाल रंग का लहंगा जोड़ा चुना। उन्होंने मैचिंग की चुन्नी भी कैरी किए हुए हैं।

शीतल ठाकुर ने काफी हैवी ज्वैलरी कैरी किया हुआ था, जिसमें चूड़ा, कलीरे, मांग टीका समेत नथुनी से अपने लुक कंप्लीट किया। वहीं, विक्रांत मैसी को सफेद शेरवानी में देखा गया। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की पगड़ी भी पहनी हुई थी।

विक्रांत और शीतल कई सालों से रिलेशनशिप में थे। उनकी मुलाकात वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सेट पर हुई थी। उसके बाद से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। फिर इनका नजदीकियां बढ़ती गई और अब हमेशा के लिए एक हो गए। आपको बता दें कि विक्रांत और शीतल ने साल 2019 में सगाई कर ली थी। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने वेलेंटाइन डे के मौके पर रजिस्टर मैरिज भी कर ली थी।