वाराणसी: महंगाई ने बिगाड़ा फलों का स्वाद, आसमान छू रहे दाम, जानकर रह जाएंगे हैरान

वाराणसी: महंगाई ने बिगाड़ा फलों का स्वाद, आसमान छू रहे दाम, जानकर रह जाएंगे हैरान

वाराणसी। काशी में महंगाई का असर साफ देखने को मिल रहा है। फलों से लेकर सब्जियों तक सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। जिले में अनार 200 रुपए किलो और देसी सेब 140 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं अनार का 100 ml जूस 100 रुपए का बिक रहा है। टमाटर के साथ अनार …

वाराणसी। काशी में महंगाई का असर साफ देखने को मिल रहा है। फलों से लेकर सब्जियों तक सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। जिले में अनार 200 रुपए किलो और देसी सेब 140 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं अनार का 100 ml जूस 100 रुपए का बिक रहा है।

टमाटर के साथ अनार को भी महंगाई की नजर लग चुकी है। अनार की खपत में भी अब 50% की कमी दर्ज की गई है। पहाड़िया मंडी में अनार 150 किलो थोक में बिक रहा है। हालात यह है कि अब लोग अनार के बजाए सेब और अंगूर के जूस को पीने को तरजीह दे रहे हैं।

फलों के रेट

  • मंडी में लंगड़ा आम 50-60 रुपए
  • दशहरी 40-50 रुपए
  • मद्रासी आम 50-55 रुपए
  • तोतापुरी आम 20 रुपए
  • केला 40 रुपया दर्जन
  • मौसंबी 39 रुपया किलो
  • लीची 50-60 रुपए किलो
  • पहाड़िया मंडी में संतरा 50-60 रुपए किलो
  • नाशिक का अंगूर 60-70 रुपए
  • हाइब्रिड वाला अंगूर 50-60 रुपए किलो

पढ़ें- रमजान के दौरान सही आहार से अपने रोजे को बनाएं सेहतमंद