अमेरिका में आई भीषण बाढ़, येलोस्टोन नेशनल पार्क से 10 हजार से अधिक आगंतुकों को निकलने का आदेश

अमेरिका में आई भीषण बाढ़, येलोस्टोन नेशनल पार्क से 10 हजार से अधिक आगंतुकों को निकलने का आदेश

रेड लॉज (अमेरिका)। अमेरिका के येलोस्टोन में बाढ़ के कारण देश के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यान से 10,000 से अधिक आगंतुकों को निकालने का आदेश दिया गया है। बाढ़ के कारण कई पुल तथा सड़कें बह गईं हैं, हालांकि किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। तीन राज्यों में फैले इस …

रेड लॉज (अमेरिका)। अमेरिका के येलोस्टोन में बाढ़ के कारण देश के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यान से 10,000 से अधिक आगंतुकों को निकालने का आदेश दिया गया है। बाढ़ के कारण कई पुल तथा सड़कें बह गईं हैं, हालांकि किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। तीन राज्यों में फैले इस विशाल पार्क में केवल कैंप में मौजूद लोग ही बचे थे, जो अब वहां से बाहर निकल रहे हैं।

अधीक्षक कैम शोली ने बताया कि ‘येलोस्टोन नेशनल पार्क’ एक सप्ताह तक बंद रह सकता है और हो सकता है कि उत्तरी प्रवेश द्वार इस साल अब गर्मी में दोबारा खोला ही ना जाए। ‘येलोस्टोन नेशनल पार्क’ की इस साल 150वीं वर्षगांठ है। शोली ने कहा, ‘‘ पानी का स्तर अब भी बढ़ रहा है।’’ उन्होंने बताया कि इस सप्ताहांत में एक बार फिर से बाढ़ आने की आशंका है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाढ़ के पानी ने एक घर को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। पानी घर को चीरता हुआ आगे की ओर बढ़ रहा है। पानी का बहाव इतना तेज है कि घर की दीवारें भी टूट चुकी हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार मोंटाना की नदियों में भीषण बाढ़ आ चुकी है और पानी रिहायशी इलाकों में घुस चुका है. मौसम विभाग ने पहले ही बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी। स्थानीय मीडिया की अनुसार, रेड लॉज में बाढ़ निकासी केंद्र काफी व्यस्त था, क्योंकि दर्जनों निवासियों ने वहां अस्थायी रूप से शरण ली थी।

एंकरेज की सड़क पर आपात स्थिति में उतरा एक छोटा विमान
अलास्का के सबसे बड़े शहर एंकरेज में ईंधन खत्म होने के बाद एक छोटा विमान आपात स्थिति में एक सड़क पर उतरा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘एंकरेज डेली न्यूज’ की खबर के मुताबिक, प्रशिक्षण उड़ान पर निकला सेसना 150 विमान सोमवार रात करीब नौ बजे पड़ोसी डाउनटाउन के एक वाणिज्यिक इलाके में उतरा। इससे पहले उसने शहर के छोटे से हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश की थी। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अलास्का मंडल के प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने कहा कि विमान में एक उड़ान निर्देशक और एक प्रशिक्षु पायलट सवार था। उन्होंने कहा कि इसमें किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आयी हैं और विमान को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। एंकरेज पुलिस प्रवक्ता रेनी ओइस्टाड ने कहा कि विमान को सड़क पर उतरने के बाद नजदीकी पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया। विमान में ईंधन भरने के बाद उसे पुलिस सुरक्षा में नजदीकी हवाईअड्डे ले जाया गया।

ये भी पढ़ें : MonkeyPox : मंकीपॉक्स का नया नाम रखने पर विचार कर रहा डब्ल्यूएचओ