पीलीभीत में निकाली अनोखी तिरंगा यात्रा, रैली में लगे ‘बुल्डोजर बाबा जिंदाबाद’ के नारे

पीलीभीत में निकाली अनोखी तिरंगा यात्रा, रैली में लगे ‘बुल्डोजर बाबा जिंदाबाद’ के नारे

पीलीभीत, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पीलीभीत में अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिले में सभी तहसीलों में विशाल तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। वहीं जिले की तहसील पूरनपुर में निकाली गई विशाला तिरंगा यात्रा खासा चर्चा में रही। दरअसल, पूरनपुर में तिरंगा यात्रा में दर्जनों बुलडोजर शामिल हुए। जिसको देखने …

पीलीभीत, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पीलीभीत में अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिले में सभी तहसीलों में विशाल तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। वहीं जिले की तहसील पूरनपुर में निकाली गई विशाला तिरंगा यात्रा खासा चर्चा में रही।
दरअसल, पूरनपुर में तिरंगा यात्रा में दर्जनों बुलडोजर शामिल हुए। जिसको देखने को लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

वहीं बुलडोजर पर सवार युवाओं ने देशभक्ति नारों के साथ बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे भी लगाए। जोकि खास चर्चा में रहे। सोशल मीडिया पर भी वीडियो खूब वायरल हुई। वहीं सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद साढ़े आठ बजे गांधी सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: भाजपा कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण, जिलाध्यक्ष बोले- डेढ़ लाख तिरंगे घरों तक पहुंचाए

ताजा समाचार