सीतापुर: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने नैमिषारण्य में किये देव-दर्शन

सीतापुर: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने नैमिषारण्य में किये देव-दर्शन

सीतापुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार दोपहर बाद जिले के नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे और देव दर्शन किये। दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने पहले मॉ ललिता देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। फिर हनुमान गढ़ी भी पहुंचे। देव देवेश्वर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करने के बाद इन्होंने नजदीक स्थित बरमी गांव पहुंचकर अमृत सरोवर …

सीतापुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार दोपहर बाद जिले के नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे और देव दर्शन किये। दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने पहले मॉ ललिता देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। फिर हनुमान गढ़ी भी पहुंचे।

देव देवेश्वर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करने के बाद इन्होंने नजदीक स्थित बरमी गांव पहुंचकर अमृत सरोवर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक घुले सुशीलचन्द्रभान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हवाई अड्डे का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का दिया आदेश