राज्यसभा उपचुनाव: त्रिपुरा के लिए BJP ने पूर्व सीएम बिप्लब देब को बनाया उम्मीदवार, 22 सितंबर को वोटिंग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा की एक राज्यसभा सीट के उपचुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने मध्य रात्रि को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने त्रिपुरा की एक राज्यसभा सीट के उपचुनाव में …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा की एक राज्यसभा सीट के उपचुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने मध्य रात्रि को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने त्रिपुरा की एक राज्यसभा सीट के उपचुनाव में बिप्लब देब को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। बिप्लब देब त्रिपुरा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें पार्टी में हरियाणा का प्रभार भी दिया गया है।

बिप्लब देब ने इस साल मई में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बिप्लब कुमार देब के अचानक इस्तीफे की खबर ने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी। इसके बाद बीजेपी ने माणिक साहा को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में कहा गया है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने त्रिपुरा में आगामी होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिप्लब देब के नाम पर अपनी स्विकृति दी है। त्रिपुरा में राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 22 सितंबर को होना है। जिस सीट के लिए उपचुनाव होने वाले हैं वो सीट किसी और से नहीं बल्कि माणिक साह के छोड़ने के बाद ही खाली हुई थी।

बिप्लब कुमार देब की छवि त्रिपुरा में बड़े बीजेपी नेता के तौर पर रही है। इस्तीफा देने से पहले बिप्लब कुमार देव ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। माना गया था कि पार्टी नेतृत्व के इशारे पर ही बिप्लब कुमार देव ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। साहा साल 2016 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। साल 2020 में बीजेपी ने उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था।

ये भी पढ़ें : इंडिया गेट पर आसमान में दिखाया गया ‘ड्रोन शो’, दिखाई नेताजी की संघर्ष गाथा

 

ताजा समाचार

कैसरगंज की लड़ाई ब्राह्मण बनाम ठाकुर पर आई, अभद्र टिप्पणी पर करन भूषण सिंह ने दी सफाई, जानें पूरा मामला
रामपुर : जिला अस्पताल के टीबी वार्ड की पुरानी इमारत में लगी आग, मची अफरा-तफरी
मुरादाबाद : 22.55 करोड़ से मुरादाबाद में बन रही मंडलीय खाद्य प्रयोगशाला, जल्द हो सकेगी जांच
जलवायु परिवर्तन से मस्तिष्क संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों पर असर पड़ने की आशंका, शोध में यह बात आई सामने
मुरादाबाद : गेहूं खरीद प्रतिशत में मुरादाबाद प्रदेश में टॉप पर, हमीरपुर दूसरे स्थान पर
लखनऊ: दुष्कर्म के बाद युवती का कराया गर्भपात, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बना रहा था धर्मांतरण दबाव, गिरफ्तार