रायबरेली: महिला को ब्लैकमेल कर सिपाही ने किया दुष्कर्म, महिला आयोग और पुलिस कर रही जांच

रायबरेली: महिला को ब्लैकमेल कर सिपाही ने किया दुष्कर्म, महिला आयोग और पुलिस कर रही जांच

रायबरेली। वीडियो कॉल के द्वारा रिकार्डिंग करके एक विवाहित महिला के साथ रायबरेली में तैनात सिपाही ने दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस और महिला आयोग मामले की जांच कर रहे हैं। घटना मार्च महीने की है। रायबरेली के गुरुबक्सगंज थाना में तैनात सिपाही पर आरोप है। महिला और सिपाही दोनो बिजनौर के …

रायबरेली। वीडियो कॉल के द्वारा रिकार्डिंग करके एक विवाहित महिला के साथ रायबरेली में तैनात सिपाही ने दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस और महिला आयोग मामले की जांच कर रहे हैं।

घटना मार्च महीने की है। रायबरेली के गुरुबक्सगंज थाना में तैनात सिपाही पर आरोप है। महिला और सिपाही दोनो बिजनौर के रहने वाले है। महिला का कहना है कि वो विवाहित है और दो बच्चों की मां है। आरोप है कि उसकी सिपाही से फेसबुक चैटिंग से बात शुरू हुई थी।

चैटिंग के दौरान वीडियो कॉल के द्वारा सिपाही ने महिला का वीडियो बनाया फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। यही नहीं सिपाही मौका पाकर उसके घर पहुंच गया। जहां महिला को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह वीडियो रिकार्डिंग देने के लिए रायबरेली के बछरावां तक लाया था। किंतु महिला को वीडियो नहीं दिया।

सिपाही की बेजा हरकत से परेशान महिला ने अंततः पुलिस और महिला आयोग में शिकायत की। शिकायत के बाद महिला आयोग की सक्रियता से पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान महिला रायबरेली बयान देने पहुंची है। पीड़िता ने मीडिया के सामने भी आपबीती सुनाई है। प्रकरण के बारे में महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि प्रकरण में जांच पूरी हो गई है।

सीओ सिटी बंदना सिंह इसमें जांच कर रही है। जिससे प्रकरण में शीघ्र ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। सीओ सिटी ने बताया कि प्रकरण में जांच प्रचलित है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जायेगी।

पढ़ें- बलिया: फैसला पक्ष में करने के लिए धन उगाही का लगा आरोप, पैसे मांगने का वीडियो हो रहा वायरल