पलक तिवारी ने कुछ यूं किया रैंप वॉक, यूजर्स बोले- आप बिजली ही गिराओ बस!

पलक तिवारी ने कुछ यूं किया रैंप वॉक, यूजर्स बोले- आप बिजली ही गिराओ बस!

मुंबई। ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने पहले ही सॉन्ग बिजली-बिजली के सुपरहिट होने के बाद एक बड़ी स्टार बन गई हैं। इसके बाद पलक की चारों तरफ चर्चा हो रही है। पलक ने हाल ही में Delhi Times Fashion Week में अपने ग्लैमरस लुक से जलवा बिखेरा और बेहद ही कॉन्फिडेंस के …

मुंबई। ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने पहले ही सॉन्ग बिजली-बिजली के सुपरहिट होने के बाद एक बड़ी स्टार बन गई हैं। इसके बाद पलक की चारों तरफ चर्चा हो रही है। पलक ने हाल ही में Delhi Times Fashion Week में अपने ग्लैमरस लुक से जलवा बिखेरा और बेहद ही कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक करके अपने फैंस को खुश कर दिया। लेकिन, कई लोगों को पलक का वॉकिंग स्टाइल पसंद नहीं आया है और वो पलक की वॉक के लिए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

ओपन हेयर में डीवा लग रही हैं पलक तिवारी
पलक तिवारी स्मार्ट वॉच ब्रांड Fire-Bollt के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। रैंप पर पलक ने ऑल ब्लैक लुक में हर किसी को क्रेजी कर दिया। इस दौरान ब्लैक लेदर पैंट संग एक्ट्रेस ने ब्लैक जैकेट पहना था। इसके साथ ही उन्होंने जैकेट के साथ डिजाइनर ब्रालेट कैरी की, जो उनके लुक को सुपर सिजलिंग बना रही हैं। ग्लोइंग मेकअप और ओपन हेयर में पलक तिवारी डीवा लग रही हैं।

फैंस ने किया ट्रोल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पलक तिवारी की रैंप वॉक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पलक चेहरे पर बड़ी सी स्माइल के साथ वॉक कर रही हैं। लेकिन कई यूजर्स उनकी वॉक पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रैंप वॉक डरावनी है, क्या उन्होंने रिहर्सल नहीं की। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बकवास। एक अन्य यूजर ने लिखा- इन्हें रैंप वॉक नहीं आती। एक यूजर ने पलक की वॉक का मजाक उड़ाते हुए लिखा- रहने भी दो यार हर काम हर किसी के लिए नहीं होता। आप बिजली ही गिराओ, रैंप वॉक मत करो।

डेब्यू करने वाली हैं पलक तिवारी
पलक तिवारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह रंजन मिश्रा की फिल्म ‘रोजी’ में विवेक ओबेरॉय, अरबाज खान, मंदार जाधव, विश्वजीत प्रधान के साथ नजर आएंगी। वहीं, ‘क्विकी’ में वह दर्शील सफारी, भाविन भानुशाली, प्रभज्योत सिंह के साथ दिखाई देंगी।

ये भी पढ़ें : Jug Jugg Jeeyo के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भावुक हुईं Neetu Kapoor, जानें क्यों

ताजा समाचार

Lok Sabha Election 2024: फतेहपुर में मोदी की गारंटी दिलाएगी जीत या चक्रव्यूह में फंस जाएंगी साध्वी...
अयोध्या पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - बोले, रामलला सरकार व बजरंगबली का लेने आया हूं आशीर्वाद
अल्मोड़ा: जंगल की आग की चपेट में आए दूसरे लीसा श्रमिक की भी नहीं बच पाई जान
पीलीभीत: अब बिना सत्यापन कराए 200 क्विंटल तक केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे किसान, शासन की ओर से दी गई ढील
PM Modi Road Show: पीएम मोदी का स्वागत शंखनाद और वैदिक मंत्रों से होगा...रोड शो के लिये ब्लॉक बनना शुरू
संभल : पौत्र ने खत्म की दादा के जमाने की अदावत, जियाउर्रहमान बर्क पहुंचे इकबाल महमूद के घर