‘प्रकाश पर्व जीवन में खुशियां लेकर आए,’ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली की दीं शुभकामनाएं

‘प्रकाश पर्व जीवन में खुशियां लेकर आए,’ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली की दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों को दिवाली की बधाई दी और कामना की कि यह त्योहार उनके लिए खुशी और समृद्धि लाए। ये भी पढ़ें- Diwali 2022: मोहाली में प्रज्ज्वलित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा दीया, 10 हजार लोगों ने किया तेल दान उन्होंने ट्वीट किया, ‘दीपावली …

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों को दिवाली की बधाई दी और कामना की कि यह त्योहार उनके लिए खुशी और समृद्धि लाए।

ये भी पढ़ें- Diwali 2022: मोहाली में प्रज्ज्वलित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा दीया, 10 हजार लोगों ने किया तेल दान

उन्होंने ट्वीट किया, ‘दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। मैं आशा करता हूं कि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ शानदार दिवाली मनाएं।’

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा- सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

ये भी पढ़ें- राजीव गांधी फाउंडेशन के खिलाफ कार्रवाई मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए : कांग्रेस