महेंद्र सिंह धोनी ने लॉन्च किया Made In India ड्रोन कैमरा, नाम दिया गया Droni, इन जगहों पर आएगा काम

महेंद्र सिंह धोनी ने लॉन्च किया Made In India ड्रोन कैमरा, नाम दिया गया Droni, इन जगहों पर आएगा काम

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मेड-इन-इंडिया कैमरा ड्रोन लॉन्च किया है। इसका नाम Droni रखा गया है। इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसे गरुड़ एयरोस्पेस ने मैन्युफैक्चर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने ‘ड्रोनी’ के साथ कंज्यूमर ड्रोन मार्केट में कदम रखा है। महेंद्र सिंह धोनी …

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मेड-इन-इंडिया कैमरा ड्रोन लॉन्च किया है। इसका नाम Droni रखा गया है। इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसे गरुड़ एयरोस्पेस ने मैन्युफैक्चर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने ‘ड्रोनी’ के साथ कंज्यूमर ड्रोन मार्केट में कदम रखा है। महेंद्र सिंह धोनी गरुड़ एयरोस्पेस के ब्रांड एंबेसडर हैं। कंपनी ने कृषि कार्य में कीटनाशक छिड़काव, सौर पैनल सफाई, औद्योगिक पाइपलाइन निरीक्षण, मानचित्रण, सर्वेक्षण आदि के लिए ड्रोन समाधान पेश करने का प्रयास किया है।

 

चेन्नई में हुए इस इवेंट में नए किसान ड्रोन को भी लॉन्च किया गया है। इसका उपयोग कृषि सेक्टर खास तौर पर स्प्रे करने वाले एप्लीकेशन में किया जाएगा। ये ड्रोन बैटरी से चलता है। किसान ड्रोन 30 एकड़ जमीन पर हर रोज पेस्टिसाइड कर सकता है। लॉन्च के दौरान धोनी बताया कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कृषि में रुचि ली और पाया कि खेती करने वालों के लिए भी ड्रोन्स बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने खेती में ड्रोन की उपयोगिता पर भी जोर दिया।

एक आधिकारिक बयान में कंपनी के फाउंडर और सीईओ अग्निश्वर जयप्रकाश ने बताया कि इस प्रोडक्ट को मार्केट में 2022 के अंत तक उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि ड्रोनी ड्रोन को देश में ही तैयार किया गया है। इसको कई चीजों में इस्तेमाल किया जा सकता है। मेक इन इंडिया ड्रोन के जरिए ड्रोन के क्षेत्र में कंपनी देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। ये यूजर्स को सेफ और सिक्योर ड्रोन प्रोवाइड करवाएगी।

ये भी पढ़ें : क्रिकेट के बाद अब फिल्मी दुनिया में जलवा दिखाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

ताजा समाचार

मंत्री संजय निषाद बोले, सीधा-साधा डॉक्टर था, मुझे अपराधी बना दिया 
बरेली: रोडवेज बस अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एक यात्री की मौत...35 लोग घायल
Ayodhya news: मतदान स्थल पर अयोध्या मेयर ने लांघी सीमा, तस्वीर वायरल
Live UP Lok Sabha Elections 2024: लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने परिवार संग डाला वोट, कहा- हम प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीत रहे हैं 
LIVE UP Lok Sabha Phase 5 Election: बुंदेलखंड की इन सीटों पर सुबह से मतदान शुरू...साध्वी निरंजन ज्योति ने किया वोट, इन दिग्गज की प्रतिष्ठा दांव पर
गोंडा: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार, करण भूषण सिंह ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी