कुशीनगर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

कुशीनगर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

कुशीनगर। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते कीमतों समेत बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्रवार विरोध प्रदर्शन कर भाजपा गद्दी छोड़ो का अभियान चलाया। पडरौना नगर सहित कसया और कप्तानगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल और बैलगाड़ी से यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारो के साथ केंद्र और …

कुशीनगर। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते कीमतों समेत बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्रवार विरोध प्रदर्शन कर भाजपा गद्दी छोड़ो का अभियान चलाया। पडरौना नगर सहित कसया और कप्तानगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल और बैलगाड़ी से यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारो के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया।

कांग्रेस नेता मनीष जायसवाल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम सहित अन्य वस्तुओं की महंगाई के खिलाफ पैदल यात्रा की। पडरौना से शुरू हुई पैदल यात्रा तिलक चौक, साहबगंज, नौका टोला, बैंक रोड, सुभाष चौक होते हुए एक होटल में पहुंचकर समाप्त हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरुद्ध नगर की सड़कों पर बैलगाड़ी भी दौड़ाई।

कांग्रेस नेता मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा जब से केंद्र और प्रदेश की सत्ता में आई है, आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। लोग बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से कराह रहे हैं। जनता के हित को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ों अभियान शुरू किया है इनके खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस पैदल यात्रा में कांग्रेस नेता मकसूद आलम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जाहिद कुरैशी, उमा मिश्रा, ब्रजभूषण गुप्ता, टीएन सिंह, नवीज आलम, कन्हैया सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कसया विधानसभा मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कसया-देवरिया मार्ग स्थित दीवानी न्यायालय से पैदल यात्री निकाली।

इसकी अगुवाई वरिष्ठ नेता जगदंबा सिंह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को आम जनमानस की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं4 है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल चौहान, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव कृष्णप्रताप सिंह, पंचानन मिश्र, रविंद्र उर्फ राधे विश्वकर्मा, वाजिद अली, अनवर जकी, विजय लक्ष्मी शर्मा, खुशीलाल शर्मा, पवन यादव, जितेंद्र पटेल, जान मोहम्मद, राधाकृष्ण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इसी तरह कप्तानगंज मे कांग्रेसियों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था और डीजल-पेट्रोल की बढ़ते मूल्यों के खिलाफ शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में पैदल यात्रा निकाली। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कस्बे के आजाद चौक पर झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह पैदल मार्च कस्बे के आजाद चौक से चांदनी चौक, सुभाष चौक, किसान चौक, चकबंदी, मंगल की बाजार होते हुए पुन: आजाद चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ।