जानिए कौन हैं विवेक फानसलकर ? जिन्हें उद्धव ठाकरे बना गए मुंबई पुलिस का कमिश्नर

जानिए कौन हैं विवेक फानसलकर ? जिन्हें उद्धव ठाकरे बना गए मुंबई पुलिस का कमिश्नर

मुंबई। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद (Maharashtra Chief Minister) से इस्तीफा (Resign) दे दिया है। लेकिन, इस्तीफा देने से उन्होंने पहले कई बड़े फैसले किए। उन्होंने अपने पद से इस्तीफे से पहले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (Senior IPS Officer) विवेक फानसलकर (Vivek Phansalkar) को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर (Mumbai Police Commissioner) …

मुंबई। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद (Maharashtra Chief Minister) से इस्तीफा (Resign) दे दिया है। लेकिन, इस्तीफा देने से उन्होंने पहले कई बड़े फैसले किए। उन्होंने अपने पद से इस्तीफे से पहले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (Senior IPS Officer) विवेक फानसलकर (Vivek Phansalkar) को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर (Mumbai Police Commissioner) बनाया है।

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को आईपीएस अधिकारी विवेक फानसलकर को मुंबई पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया है। विवेक फानसलकर संजय पांडे की जगह लेंगे क्योंकि संजय पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

कौन हैं विवेक फानसलकर ?
विवेक फानसलकर 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 2018 में विवेक फानसलकर को ठाणे के पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। इस नियुक्ति से पहले विवेक फानसलकर 2016 से मुंबई के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक थे।

1989 बैच के अधिकारी विवेक फानसलकर ने ठाणे में दो समुदायों के बीच एक सप्ताह से चल रहे दंगों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विवेक फानसलकर का करियर
1991-93 तक अकोला में विवेक फानसलकर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। 1993-95 तक विवेक फानसलकर राज्यपाल डॉ पीसी एलेक्जेंडर के एडीसी थे। 1995-98 तक विवेक फानसलकर वर्धा और परभणी में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे। 1998-2000 तक विवेक फानसलकर नासिक के पुलिस उपायुक्त के रूप में तैनात थे। -2000-03 तक विवेक फानसलकर नागपुर में पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (अपराध) के तौर पर कार्यरत थे। 2003-07 तक विवेक भारतीय कपास निगम के सतर्कता निदेशक थे।

2007-10 तक विवेक पुणे और ठाणे के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रह चुके हैं। 2010-14 तक विवेक फानसलकर संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) थे। 2014-15 तक विवेक संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) के पद पर थे। 2015-16 से विवेक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आतंकवाद निरोधी दस्ता, मुंबई) भी रह चुके हैं। 2016-18 तक विवेक अपर पुलिस महानिदेशक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, मुंबई)। रह चुके हैं। 2018-22 तक विवेक फानसलकर ठाणे पुलिस आयुक्त थे।

 

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, फडणवीस होंगे मुख्यमंत्री, शिंदे हो सकते हैं डिप्टी सीएम, 12 बागी विधायकों को भी मिला इनाम