जानें कौन हैं अनीश दयाल सिंह? जो बने आईटीबीपी के महानिदेशक

जानें कौन हैं अनीश दयाल सिंह? जो बने आईटीबीपी के महानिदेशक

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनीश दयाल सिंह ने सोमवार को यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का पदभार ग्रहण किया। आईटीबीपी के महानिदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ सुजॉय लाल थाउसेन ने बल मुख्यालय में अनीश दयाल को परंपरागत बैटन सौंपा। ये भी पढ़ें- मैंने ‘प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से …

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनीश दयाल सिंह ने सोमवार को यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का पदभार ग्रहण किया। आईटीबीपी के महानिदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ सुजॉय लाल थाउसेन ने बल मुख्यालय में अनीश दयाल को परंपरागत बैटन सौंपा।

ये भी पढ़ें- मैंने ‘प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से पिछले महीने ही इस्तीफा दे दिया: शशि थरूर

अनीश दयाल सिंह आईटीबीपी के 32वें प्रमुख हैं। इस केन्द्रीय बल की स्थापना 1962 में की गयी थी और इसे मुख्य रूप से भारत-चीन सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात किया गया था। यह बल आगामी 24 अक्टूबर को स्थापना के 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है।

मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के अधिकारी थाउसेन वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) के रूप में कार्यरत थे और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब थाउसेन को सीआरपीएफ के महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

दरअसल, सीआरपीएफ के महानिदेशक का पद शुक्रवार को 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हो गया था।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी कांड के एक साल बाद भी अजय मिश्रा का मंत्री बने रहना अपमानजनक: जयराम रमेश