मैंने ‘प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से पिछले महीने ही इस्तीफा दे दिया: शशि थरूर

मैंने ‘प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से पिछले महीने ही इस्तीफा दे दिया: शशि थरूर

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थरूर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पिछले महीने ही पार्टी से संबद्ध संगठन ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ी है। थरूर ने …

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थरूर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पिछले महीने ही पार्टी से संबद्ध संगठन ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ी है। थरूर ने ट्वीट किया, जो सवाल कर रहे हैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैंने प्रोफेशनल्स कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें- Mission Gujarat: आज से गुजरात दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन परियोजनाओं की करेंगी शुरुआत

उनके प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी गत 30 नवंबर को अपने नामांकन वाले दिन ही राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दिया था। खड़गे और थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार हैं। यदि पार्टी के इन दोनों नेताओं में से कोई भी अपना नामांकन वापस नहीं लेते हैं, तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसमें 9,000 से अधिक डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्य) मतदान करेंगे। मतगणना 19 अक्टूबर को होगी। वैसे थरूर ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें- 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव, 6 नवंबर को आएंगे नतीजे

 

 

 

ताजा समाचार

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी कौशाम्बी, बांदा और फतेहपुर के प्रत्याशियों के समर्थन में आज करेंगे जनसभा...सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
आगरा में नर्सिंग छात्रा ने की खुदकुशी,जांच में जुटी पुलिस
Lok Sabha Election 2024: फतेहपुर में PM मोदी की सुरक्षा को चप्पे-चप्पे पर खाकी तैनात...दूसरे जनपदों से भी पहुंची पुलिस फोर्स
घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे के आरोपी को लाया गया मुंबई, अदालत में किया जाएगा पेश 
दिल्ली पुलिस का एक्शन, अंधाधुंध फायरिंग करने वाले हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर एनकाउंटर में ढेर
लखीमपुर खीरी: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप