किंग खान के जन्मदिन का जश्न, मन्नत के बाहर आधी रात को पहुंचे फैंस, शाहरूख ने कहा- शुक्रिया

किंग खान के जन्मदिन का जश्न, मन्नत के बाहर आधी रात को पहुंचे फैंस, शाहरूख ने कहा- शुक्रिया

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान का 2 नवंबर यानी आज जन्मदिन है। शाहरूख को जन्मदिन विश करने के लिए फैंस उनके बंग्ले मन्नत के बाहर आधी रात को पहुंच गए। हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ जुटी रही। शाहरूख-शाहरूख के नाम से मन्नत गूंज उठा। कोई शाहरूख-शाहरूख कर रहा था तो कोई लव यू …

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान का 2 नवंबर यानी आज जन्मदिन है। शाहरूख को जन्मदिन विश करने के लिए फैंस उनके बंग्ले मन्नत के बाहर आधी रात को पहुंच गए। हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ जुटी रही। शाहरूख-शाहरूख के नाम से मन्नत गूंज उठा। कोई शाहरूख-शाहरूख कर रहा था तो कोई लव यू बोल रहा था, तो कोई हैप्पी बर्थडे बोल रहा था। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। आधी रात को बाहर आकर फैंस का अभिवादन किया।

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 16: छोटी सी बात पर घर में मचा बवाल… प्रियंका-अर्चना की फाइट से खुश हुए अब्दु

57वें पड़ाव में शाहरूख खान
शाहरूख खान 56 वर्ष पूरा करके 57 के पड़ाव पर है। किंग खान ने अपने एक्टिंग करियर में ऐसे किरदार निभाए कि सबके दिलों में उनका किरदार घर कर गया है। फैंस के दिलों दिमाग में फिल्मों किरदार छाया हुआ है। चाहे वह फिल्म दिवाना हो, डर हो, बाजीगर हो या फिर दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कुछ-कुछ होता है, मोहब्बतें, डॉन कई फिल्म हों। हर फिल्म में शाहरूख ने दर्शकों का दिल जीता है। फिल्मों में दमदार अभिनय से वह दर्शकों, फैंस को इंटरटेन करते हैं। यही वजह है कि फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं। और अपने चहेते अभिनेता को बर्थडे विश करने आधी रात को उनके बंग्ले के बाहर पहुंच गए। शाहरूख खान ने भी आधी रात को मन्नत के छत पर आकर वेव किया फैंस का अभिवादन किया।

ये भी पढ़ें:-Birthday: बचपन में आर्किटेक्ट बनना चाहतीं थीं ऐश्वर्या राय, तमिल फिल्म से की थीं सिने करियर की शुरूआत