JMM की बैठक: नेता और कार्यकर्ता हर परिस्थिति के लिए रहे तैयार- हेमंत सोरेन

JMM की बैठक: नेता और कार्यकर्ता हर परिस्थिति के लिए रहे तैयार- हेमंत सोरेन

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )केंद्रीय कार्य समिति की उच्चस्तरीय बैठक रांची के हरमू स्थित स्थानीय सोहराय भवन में शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन ने की। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहा कि वे हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें। राजनीतिक परिस्थितियों …

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )केंद्रीय कार्य समिति की उच्चस्तरीय बैठक रांची के हरमू स्थित स्थानीय सोहराय भवन में शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन ने की। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहा कि वे हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें। राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए कभी भी चुनाव में जाने की संभावना बन सकती है और तैयारी भी इसी स्तर पर करें।

ये भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन लगातार दूसरे दिन भी जानवर से टकराई, हादसों पर आया रेल मंत्री का बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की जो सरकार थी न ही उसकी आवाज ही लोगों तक पहुंचती थी और न ही नजरें पहुंचती थीं। योजनाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति होती रही। लेकिन, आज झामुमो लोगों की समस्याओं को नजदीक से जानता है। इसी उद्देश्य को लेकर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कार्यकताओं को गांव के हर घर तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। सरकार की योजनाओं के लाभ से कोई भी ना छूटे और इसके लिए सभी कार्यकताओं की भूमिका काफी अहम और मजबूत है।

CM हेमंत सोरेन कहा कि हमलोगों ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पहला फेज प्रारंभ किया था। यह बेहद ही सफल रहा। इसमें लगभग 35-40 लाख आवेदन भी प्राप्त हुआ। 99 प्रतिशत उस आवेदन का निष्पादन भी किया गया। इस बार पूर्व के अनुभव को ध्यान में रखते हुए पुन: इस बार हमलोगों ने सरकार आपके द्वार का दूसरा चरण प्रारंभ किया है। इसका नाम हमलोगों ने आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार रखा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना। झारखंड प्रदेश में सुखाड़ की स्थिति है और उससे निपटने में भी यह योजना कारगर होगा। इस योजना को धरातल पर उतारा जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना से यहां के जनमानस को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड काफी उतार-चढ़ाव वाला राज्य है। उतार चढ़ाव होने के साथ ,कई असमाजिक तत्वों का उग्रवाद और नक्सलवाद का वातावरण भी कई जगहों पर व्यापक रुप से उंचा रहा। झारखंड का ग्रामीण परिवेश है। कोई पहाड़ पर और कोई नदी के किनारे परंपराओं के साथ लोग रह रहे है। वहां तक सरकार की ना पहले नजरे पहुंचती थी। ना सरकार की आवाज पहुंचती थी। सरकार बनने के बाद कोरोना का महमारी प्रदेश में आया। राज्य की वनावट और लोगों के मानसिकता को झामुमो जितना करीब से जानता है। मुझे नहीं लगता की कोई और इन सब चीजों के बारे में जानता होगा।

हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दुमका सहित अन्य जगहों के घटना के बारे में उन्हें जानकारी है। मामले में सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार और पुलिस प्रशासन अपना काम मुस्तैदी से कर रही है। जो नहीं कर रहा है उसकी जानकारी दिजिए। सरकार अपने गति और रफ्तार में काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने केंद्र पर कसा तंज, कहा- सरकार की विफलता है जीडीपी में गिरावट